Punjab: CM मान ने 58 नई एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नई चिकित्सा उपकरणों से लैस 58 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सीएम ने बताया कि, पंजाब में एंबुलेंस की संख्या अब 325 तक पहुंच गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये एंबुलेंस शहरी क्षेत्रों में 15 और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के अंदर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचेंगी।

सीएम मान ने बताया कि GPS से लैस ये एंबुलेंस सड़क सुरक्षा बल के साथ मिलकर काम करेंगी और यह भी सुनिश्चित करेंगी कि एमरजेंसी स्थिति में लोगों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाकर उनकी जान बचाई जाए। 58 एंबुलेंस 14 करोड़ रुपये में खरीदी गई है और ये जीवन रक्षक दवाओं और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, इस साल एंबुलेंस के माध्यम से एक लाख से अधिक मरीजों को सुरक्षित रूप से अस्पतालों पहुंचाया गया जिनमें इसमें 10,737 हृदय रोगी, 28,540 गर्भवती महिलाएं और अन्य शामिल हैं। मान ने बताया कि 80 बच्चों का एंबुलेंस में सुरक्षित जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि होशियारपुर, संगरूर और कपूरथला में मेडिकल कॉलेज भी बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की व्यवस्था के कारण विदेश जाने के लिए मजबूर हुए लोग अब वापस लौट रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने केवल दो वर्षों में 43,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago