कुल्लू में बादल फटने से अचानक आई बाढ़
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने से तोश नाला में अचानक आई बाढ़ में पैदल पार करने वाला एक पुल और तीन अस्थायी छप्पर बह गए। कुल्लू के उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि, यह घटना सुबह मणिकरण के तोश इलाके में हुई और इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
उन्होंने आगे बताया कि, स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई। वहीं, उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, वे नदियों और नालों से दूर रहे और उनके पास अस्थायी ढांचे न बनाएं। वहीं, मानसून के दौरान निर्माण गतिविधि प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौसम विभाग ने किया अलर्ट
वहीं, स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को राज्य के सात जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। विभाग ने 2 और 3 अगस्त को भी अलग-अलग इलाकों पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, आने वाले 4 से 5 दिन में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है और इस दौरान अधिक बारिश होगी।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…