BIHAR ELECTION: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज
बिहार में विधानसभा चुनावों (BIHAR ELECTION) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है, और एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जोरों पर है। एक तरफ जहां महागठबंधन में असंतोष और बिखराव की चर्चाएं हैं, वहीं NDA अपनी एकजुटता दिखाने में जुटा है। आइए नज़र डालते हैं बिहार की राजनीति की बड़ी खबरों पर…
(1.)RJD से निष्कासित विधायक तेज प्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव(BIHAR ELECTION) लड़ने की घोषणा के साथ नया सियासी दांव खेला है। उन्होंने पांच छोटे दलों के साथ मिलकर गठबंधन बनाने का ऐलान किया है। इन दलों में VVIP, भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM), प्रगतिशील जनता पार्टी (PJP), वाजिब अधिकार पार्टी (WAP) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (SKVP) शामिल हैं।
(2.)तेज प्रताप ने बताया कि, वे महुआ सीट से चुनाव (BIHAR ELECTION)लड़ेंगे। तेजप्रताप ने कहा कि, ये गठबंधन समाज के हाशिये पर खड़े वर्गों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।तेजस्वी बौखलाए, कर रहे झूठी श्रेय की राजनीति। JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, तेजस्वी राजनीतिक बौखलाहट में झूठे श्रेय की राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी अपनी राजनीतिक जमीन (BIHAR ELECTION) खोते देख नए-नए हथकंडों का सहारा ले रहे हैं। JDU प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर उठाए सवालों को ‘राजनीतिक अपरिपक्वता’ बताया।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करके विपक्ष NDA में दरार डालने की कोशिश कर रहा है।
(4.)चिराग ने स्पष्ट किया कि, उन्हें नीतीश कुमार और उनके नेतृत्व पर भरोसा है और एनडीए इस बार 225 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आएगा। उन्होंने विपक्ष को जनता को भ्रमित करने का दोषी ठहराया। RJD की युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक दिल्ली(BIHAR ELECTION) के राबड़ी भवन में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। युवा आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि, युवाओं को पार्टी की विचारधारा (BIHAR ELECTION)से जोड़कर जन आंदोलन के लिए संगठित किया जाएगा। उन्होंने सभी राज्यों में मजबूत और सक्रिय युवा इकाइयों के गठन का ऐलान किया।
(5.)बिहार सरकार (BIHAR ELECTION) ने शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि अब शिक्षकों के लगभग 85% पद बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि, ये फैसला बिहार के युवाओं के लिए अवसर बढ़ाएगा और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।
CM नीतीश कुमार (BIHAR ELECTION) ने नालंदा जिले के राजगीर में 862 करोड़ की लागत से बनने वाले फोरलेन हाईवे का शिलान्यास किया। ये हाईवे बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पर्यटन मार्ग होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजगीर के सिलाव में नए ROB का भी उद्घाटन किया।
(6.)बिहार सरकार (BIHAR ELECTION)की मंत्री लेशी सिंह ने CM के डोमिसाइल नीति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि, इससे बिहार के युवाओं को नया भविष्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार जनता के हित में फैसले लिए जा रहे हैं, जबकि पूर्ववर्ती सरकारें केवल वादे करती थीं।
बिहार की राजनीति (BIHAR ELECTION) में इस समय हर मोर्चे पर हलचल है। जहां तेज प्रताप जैसे नेता नए समीकरण बनाने में जुटे हैं, वहीं NDA एकजुट दिखने की कोशिश में लगा है। तेजस्वी पर लगातार हमले हो रहे हैं और CM नीतीश कुमार बड़े फैसलों के ज़रिए खुद को विकास पुरुष के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में इन सभी गतिविधियों का असर साफ तौर पर दिखेगा।
आगे पढ़िए: रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…