प्रत्याशियों के लंगर या दावत में शामिल होने पर रोक, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

चुनाव आयोग ने त्योहारों के मौसम में प्रत्याशियों के लिए लंगर या दावत में शामिल होने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, यदि कोई प्रत्याशी मतदाताओं से मिलने के लिए किसी सामुदायिक भोज या लंगर में शामिल होता है, तो उस भोज पर किए गए खर्च को प्रत्याशी के निर्वाचन व्यय के रूप में माना जाएगा। साथ ही, इसे उसके निर्वाचन व्यय लेखा में भी शामिल किया जाएगा।

यह निर्देश किसी भी नाम से आयोजित किए गए सामुदायिक भोज पर लागू होगा, चाहे वह प्रत्याशी द्वारा आयोजित हो या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा। यदि प्रत्याशी उस भोज में भाग लेता है, तो उस पर होने वाले खर्च को उसके निर्वाचन व्यय में शामिल किया जाएगा।

हालांकि, यह निर्देश धार्मिक समुदायों द्वारा अपने संस्थानों में आयोजित लंगर, भोज या शादी, मृत्यु आदि के सामान्य भोज पर लागू नहीं होगा। यदि प्रत्याशी किसी व्यक्ति द्वारा आयोजित सामुदायिक भोज में सामान्य आंगतुक के रूप में भाग लेता है, तो उस भोज पर किए गए खर्च को उसके निर्वाचन व्यय में शामिल नहीं किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने निगरानी दलों और निर्वाचन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि:

  • प्रत्याशी ने ऐसे सामुदायिक भोज में कोई वित्तीय योगदान नहीं दिया हो।
  • किसी भी तरीके से ऐसे सामुदायिक भोज में राजनीतिक अभियान न चलाया गया हो।

यह निर्देश त्योहारों के मौसम में चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

46 seconds ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago