Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर की पहली मंजिल का काम पूरा हो चुका है. दूसरी मंजिल पर काम शुरू हो चुका है। मंदिर का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है. काम की गति बढ़ाने के लिए श्रमिकों की संख्या भी बढ़ाई गई. नवंबर के अंत तक मंदिर की दूसरी मंजिल का काम पूरा करने का लक्ष्य है.
राम मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल पर एक साथ काम किया गया. प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राम मंदिर की पहली मंजिल की छत और फर्श का निर्माण हो चुका है. फिलहाल फिनिशिंग का काम पूरा हो चुका है और दूसरी मंजिल के सपोर्ट को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है. भूतल और प्रथम तल के शेष 70 स्तंभों पर मूर्तियां तराशने का काम भी तेज हो गया है। मूर्ति बनाने वालों की संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई है। फिलहाल 40 कारीगर मूर्ति तराश रहे हैं। उधर, भूतल पर राम दरबार की स्थापना के साथ ही महापीठ का निर्माण शुरू हो गया। महापीठ वह स्थान है जहां राम दरबार यानी राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी. राम मंदिर ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि परकोटा में बनने वाले छह मंदिरों और सप्तमंडप का डिजाइन राम मंदिर के वास्तुकार आशीष सोमपुरा द्वारा तैयार किया जा रहा है.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…