सैनिकों के फोन में वायरस भेजकर कर रहा था जासूसी.. एक साल से फरार आरोपी अरेस्ट

गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले मोहम्मद सकलेन को गिरफ्तार कर लिया है. जामनगर के रहने वाले मोहम्मद सकलेन ने एक सिम कार्ड खरीदा और एक भारतीय नंबर पर व्हाट्सएप सक्रिय किया। इस व्हाट्सएप नंबर के जरिए जम्मू-कश्मीर में सेना पर नजर रखी जा रही थी। इस मामले को गुजरात एटीएस ने पिछले साल अक्टूबर में बंद कर दिया था और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. फरार आरोपियों में से एक सकलेन को आज गिरफ्तार कर लिया गया.

बता दें कि इंडियन आर्मी के जवानों के मोबाइल फोन में मालवेयर भेजकर जासूसी करने की पाकिस्तानी साजिश का गुजरात ATS ने पर्दाफाश किया है. गुजरात एटीएस को मिलिट्री इंटेलीजेंस से इनपुट मिला था कि कोई पाकिस्तानी एजेंसी का जासूस भारतीय सेवा के जवानों के फोन में संदिग्ध लिंक (वायरस) भेजकर उनके फोन का डेटा हैक करता है और भारतीय सेना की गुप्त जानकारी लीक करता है.

इसके बाद गुजरात एटीएस ने नंबर की जांच की, जिसमें यह नंबर जामनगर के मोहम्मद सकलेन के नाम पर रजिस्टर था. उसने यह सिम कार्ड जामनगर के ही असगर को दिया गया था और पाकिस्तान एंबेसी में काम कर रहे एक शख्स ने यह सिम कार्ड गुजरात के आणंद जिले के तारापुर के रहने वाले लाभशंकर महेश्वरी को दिया हालांकि लाभशंकर माहेश्वरी पाकिस्तान में रहता था और साल 1999 में वीजा के आधार पर भारत आया. साल 2005 में उसने और उसकी पत्नी ने भारतीय नागरिकता हासिल की थी.

इसके बाद लाभशंकर ने साल 2022 में पाकिस्तानी वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन वीजा में देरी हो रही थी, जिसकी वजह से उसने पाकिस्तान मे रहने वाले अपने मौसी के बेटे किशोर रामवाणी से बात की थी. किशोर ने पाकिस्तान एंबेसी में किसी शख्स से व्हाट्सएप पर बात करने के लिए लाभशंकर को कहा था. इसके बाद लाभशंकर और उसकी बीवी का वीजा मंजूर हुआ और दोनों पाकिस्तान चले गए. बाद में उसने अपनी बहन और उसकी बच्ची के लिए पाकिस्तानी वीजा के लिए फिर से इस शख्स से पाकिस्तान एंबेसी में संपर्क किया था और मंजूर भी करवा लिए थे.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

22 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

22 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

22 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

23 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

23 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

23 hours ago