स्पोर्ट्स

क्या रोहित-विराट को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए किया जा रहा मजबूर ? BCCI ने तोड़ी चुप्पी

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अहम रोल निभाया। भारत ने इस वनडे सीरीज को 2-1 से जीता। सलामी बल्लेबाज रोहित ने तीन मैचों की सीरीज में 146 रन बनाए जिनमें दो अर्धशतक शामिल है। वहीं, विराट ने 302 रन बनाए जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।

वहीं, अब कोहली और रोहित अब जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन दोनों ही खिलाड़ी इस सीरीज से पहले अपनी-अपनी घरेलू टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज सीरीज में रोहित ने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीता। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में कोहली ने यह पुरस्कार जीता। अगर हम बात करें इन दोनों खिलाड़ी के फ्यूचर को लेकर काफी सवाल उठ रहे है लेकिन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी फॉर्म से जवाब दे दिया है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शुरू होने से पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि अगर रोहित और कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना रखते हैं, तो उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना होगा। बॉर्डर-गावस्कार ट्रॉफी हारने के बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने सेंट्रल कॉनट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया था, जब भी समय और शेड्यूल इसकी अनुमति दे।

हालांकि RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए मजबूर नहीं किया है। बीसीसीआई के अधिकारी से पूछा गया कि क्या बोर्ड ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए दोनों सीनियर्स को कहा है, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘उन्होंने खुद फैसला किया है, यह उनका अपना निर्णय है।’

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago