टेक - ऑटो

WhatsApp में आए ये नए अपडेट, क्या आपने किया चेक ?

WhatsApp लगातार नए-नए अपडेट ला रहा है। 2025 में कंपनी ने कई नए फीचर्स और सुरक्षा सुधार जारी किए हैं जो चैटिंग, बैकअप और ग्रुप मैनेजमेंट को और भी बेहतर बनाते हैं। वहीं, व्हाट्सएप अब एक ऐसा फीचर पेश कर रहा है, जिसकी मदद से अगर आपकी कॉल रिसीव नहीं होती, तो आप तुरंत ही वॉयस या वीडियो मैसेज छोड़ सकेंगे। इस बदलाव का उद्देश्य कॉलिंग अनुभव को आसान और अधिक सुविधाजनक बनाना है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने कॉल स्क्रीन पर एक नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर में यदि आप किसी को कॉल करते हैं और वह व्यक्ति कॉल नहीं उठाता, तो स्क्रीन पर “रिकॉर्ड वॉइस मैसेज” का बटन दिखाई देगा। इस पर टैप करते ही आप एक छोटा ऑडियो नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं, जो मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन के साथ उस व्यक्ति की चैट में अपने-आप भेज दिया जाएगा। यह फीचर खास तौर पर उन स्थितियों में उपयोगी है, जब आपके पास तुरंत बताने वाली कोई ज़रूरी बात हो और उसे टाइप करने में समय ज्यादा लगे।

वहीं, इस अपडेट में एक और काम की सुविधा जोड़ी गई है, कॉल शेड्यूलिंग। अब आप पहले से तय कर सकते हैं कि किस समय आपको वॉयस या वीडियो कॉल करनी है। शेड्यूल की गई कॉल को चैट में शेयर किया जा सकता है, और सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर एक रिमाइंडर मिल जाता है।

आपको बता दें कि, iPhone यूजर्स के लिए यह अपडेट ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो चुका है। व्हाट्सएप का कहना है कि वे इस अपडेट के प्रदर्शन पर नजर रख रहे हैं, ताकि इसे पूरी तरह स्थिर बनाने के बाद सभी तक जारी किया जा सके। इन नए फीचर्स के साथ व्हाट्सएप का लक्ष्य है कि लोग बिना किसी परेशानी के तेज़, सरल और सुविधाजनक तरीके से कॉलिंग और संचार का अनुभव ले सकें।

admin

Recent Posts

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1.28% टूटा; चांदी ₹5,600 लुढ़की

नई दिल्ली   कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…

38 minutes ago

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1.28% टूटा; चांदी ₹5,600 लुढ़की

नई दिल्ली   कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…

38 minutes ago

जगन रेड्डी ने भांजी की शादी के लिए महल देने से किया इनकार? भाई-बहन के रिश्ते में दरार की चर्चा

हैदराबाद  आंध्र प्रदेश की राजनीति में भाई-बहन की लड़ाई अब परिवार के एक बड़े समारोह…

49 minutes ago

जयपुर में दिवाली पर बड़ा फैसला! परकोटे के बाजार रात 12 बजे तक खुलेंगे, खरीदारी के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों की तैयारियां…

1 hour ago

एनएमडीसी में “राजभाषा माह पुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह, 2026” का आयोजन

हैदराबाद एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्‍यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्‍तूबर, 2026 तक “राजभाषा माह…

1 hour ago

मक्का-मदीना में फंसे 4,000 भारतीय उमरा यात्री, ओवैसी ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

 नई दिल्ली मक्का और मदीना में करीब 4,000 भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने का…

2 hours ago