हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को नाराज चल रहे पूर्व मंत्री अनिल विज से मिलने अंबाला पहुंचे। इस दौरान अनिल विज ने बुके देकर सीएम का स्वागत किया। बता दें कि बीते कल सीएम सैनी ने कहा था कि वह अनिल विज के घर जाएंगे और चाय पीएंगे। साथ ही आशीर्वाद लेंगे।
जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सैनी और अनिल विज के बीच बंद कमरे में 40 मिनट तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि नाराज अनिल विज को मनाने की कोशिश शुरू हो गई है।
बता दें कि मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद नायब सिंह सैनी बीते मंगलवार को जब पहली बार अंबाला पहुंचे तो चर्चा छिड़ गई कि वह अनिल विज से मुलाकात करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री का काफिला अंबाला कैंट से होते हुए करनाल की तरफ निकल गया और उन्होंने अनिल विज से मुलाकात नहीं की थी।
इस पर विज ने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री मेरे आवास पर आते तो मैं उन्हें चाय पिलाता। उन्होंने कहा था कि ” मैं BJP का अनन्य भक्त हूं। परिस्थितियां बदलती रहती हैं। मैंने हर परिस्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है। अब भी करूंगा और पहले से कई गुना ज्यादा करूंगा।”
मीटिंग से नाराज होकर निकले थे अनिल विज
दरअसल. 12 मार्च को BJP-JJP का गठबंधन टूटा था। इसी दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी पूरी कैबिनेट समेत इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की मीटिंग हुई। मीटिंग में दिल्ली से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ भी पहुंचे थे। विज अचानक मीटिंग से नाराज होकर निकल गए थे।
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…
दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…
सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…
सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…
भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…
सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…