अखिलेश यादव ने आजम खान से जेल में की मुलाकात, सियासी सरगर्मी बढ़ी, हो सकता है बड़ा एलान

यूपी की सीतापुर जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री आजम खान से शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मिलने पहुंचे। इस दौरान अखिलेश के साथ पूर्व विधायक अनूप गुप्ता और पूर्व एमएलसी आंनद भदौरिया भी जिला कारागार में गए।

बताया जा रहा लोकसभा चुनाव को लेकर उनसे मंत्रणा के लिए अखिलेश यादव यहां पहुंचे हैं। सीतापुर जेल में बंद सपा नेता से मिलने के लिए अखिलेश यादव का काफिला सीधे जेल परिसर के अंदर चला गया। अखिलेश यादव ने जेल के अंदर जाते वक्त मीडिया से बातचीत नहीं की। इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव रामपुर लोकसभा सीट से टिकट की घोषणा भी कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। चर्चा है कि अखिलेश यादव रामपुर सीट पर प्रत्याशी को लेकर आजम खान की राय जान सकते हैं। रामपुर सीट पर पहले चरण में चुनाव होना है। यहां 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तिथि है। अभी तक सपा ने यहां से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

बता दें कि बता दें कि जबसे दूसरी बार आजम खान जेल भेजे गए हैं, उस समय से अभी तक अखिलेश यादव की जेल में यह पहली मुलाकात है।

admin

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

3 hours ago

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

रायपुर : ​सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

5 hours ago