उत्तर प्रदेश

Amanmani meeting with Pankaj Chaudhary: अमनमणि की पंकज चौधरी से मुलाकात, पदग्रहण के बाद पहली बार पहुंचे महाराजगंज, BJP प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र में पक रही खिचड़ी?

Amanmani meeting with Pankaj Chaudhary: अमनमणि की पंकज चौधरी से मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी अपने गृह क्षेत्र महाराजगंज के दौरे पर हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद वह पहली बार अपने क्षेत्र में पहुंचे हैं. उनके आवास पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है. आम हो या खास, हर कोई उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहा है. कल यानी मंगलवार को नौतनवां के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी भी उनसे मिलने पहुंचे. अमनमणि ने खुद इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की.

उन्होंने पंकज चौधरी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर उनके आवास पर पहुंच कर उनको शुभकामनाएं दी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. सियासी गलियारे में इस मुलाकात की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि ये दोनों ऐसे नेता है जिनकी महाराजगंज क्षेत्र में तूती बोलती है.

पंकज चौधरी जहां सात बार के सांसद हैं तो अमनमणि महाराजगंज की विधानसभा सीट नौतनवां से विधायक रह चुके हैं. उनके पिता अमरमणि त्रिपाठी यूपी सरकार में मंत्री रहे हैं. एक दौर में यूपी की सियासत में उनका सिक्का चलता था. मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में जेल जाने के बाद उनका ग्राफ गिरता गया, लेकिन अब वह एक बार से एक्टिव हो चुके हैं. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अमरमणि अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. उनके सुख और दुख में शामिल हो रहे हैं.

अमन के पिता अमरमणि त्रिपाठी कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और रामप्रकाश गुप्ता की सरकार में मंत्री रहे हैं. 2002 में कांग्रेस और सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जो उनके लिए एक बड़ा झटका था. बसपा को इस मौके की तलाश थी और उसने अमरमणि को मैदान में उतार दिया. उनकी जीत हुई और वह कैबिनेट मंत्री भी बने. मायावती की सरकार के दौरान ही अमरमणि को झटका लगा और वह मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में जेल गए. 2012 में उनके बेटे अमन उतरे और जीत दर्ज की.

2022 के विधानसभा में अमन को बसपा ने टिकट दिया. उनकी हार हुई. इस तरह से 1980 के बाद से यूपी में हुए 11 विधानसभा चुनाव में 4 बार अमरमणि और 1 बार उनके बेटे अमनमणि को जीत मिली है.
पंकज चौधरी और अमनमणि की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कोई इसे 2027 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहा है तो कोई इसे एक आम मुलाकात मान रहा है.

यूपी में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं. अमनमणि के पास अभी कोई पद नहीं है. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें नौतनवां से हार का सामना करना पड़ा था. निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े ऋषि त्रिपाठी ने उन्हें शिकस्त दी थी. अमन तब बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े रहे थे. ऋषि को बीजेपी का समर्थन प्राप्त था.

ऋषि एक बार फिर इसी सीट से पर्चा भर सकते हैं, तो ऐसे में फिर अमनमणि का क्या होगा. उसी भविष्य को अमन तलाश रहे हैं. अगर महाराजगंज की अन्य किसी विधानसभा सीट से उनको बीजेपी का टिकट मिल जाए तो ये उनके लिए एक बड़ी जीत होगी. अमनमणि की इससे पहले भी पंकज चौधरी से मुलाकात होती रही है. वह सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिल चुके हैं. 2023 में जब अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई हुई थी तब अमनमणि ने सीएम योगी को अभिभावक और मार्गदर्शक बताया था.

महाराजगंज संसदीय सीट के अंतर्गत विधानसभा की नौतनवां के अलावा सिसवा, फरेंदा, पनियरा और महाराजगंज सीटें आती हैं. महाराजगंज सीट पर बीजेपी के जय मंगल ने बाजी मारी थी. वहीं, सिसवा में भी बीजेपी ने मारी बाजी थी. यहां से प्रेम सिंह पटेल को जीत मिली थी. पनियरा में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. ज्ञानेंद्र सिंह के खाते में ये सीट गई थी.

यहां की फरेंदा ही एकमात्र ऐसी सीट थी जहां पर बीजेपी को हार मिली थी. कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी ने बीजेपी के बजरंग बहादुर को हराया था. जानकारों का मानना है कि 2027 के चुनाव में बीजेपी फरेंदा सीट से अमनमणि को टिकट दे तो हैरानी नहीं होगी.

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

2 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago