Air India Express Controversy : टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 7 मई को अचानक एक साथ छुट्टी पर गए 200 से अधिक क्रू मेंबर्स में से 25 को बर्खास्त कर दिया है। एयरलाइन ने बाकी कर्मचारियों को आज शाम 4 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है। नहीं आने वाले सभी कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया जाएगा।
इन कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने के कारण एयरलाइन को 90 और उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। आज भी कई उड़ानें रद्द रहेंगी।
टाटा समूह की एक अन्य एयरलाइन विस्तारा ने भी पिछले महीने 110 उड़ानें रद्द कर दी थीं। साथ ही 160 से ज्यादा उड़ानों में देरी भी हुई थी। विस्तारा भी पायलटों की कमी से जूझ रही है।
एयर इंडिया कर्मचारी संघ (AIXEU) ने टाटा समूह पर कई आरोप लगाए हैं। संघ का कहना है कि टाटा के अधिग्रहण (जनवरी 2022) के बाद से कर्मचारियों की स्थिति खराब हो गई है। वेतन का बड़ा हिस्सा प्रदर्शन के आधार पर (PLI) दिया जाता है, जिसमें भेदभाव होता है। संघ ने प्रमोशन नीति को भी गलत बताया है। साथ ही एयर इंडिया में एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा का विलय को मुख्य कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…