Haryana Loksabha Election 2024 : महिलाओं से राजनीतिक दलों की बेरुखी, 10 सीटों पर महज 4 को टिकट

पढ़ाई हो या खेल, हरियाणा की बहू-बेटियां देश-दुनिया में नाम रोशन करती हैं। हालांकि राजनीतिक स्तर पर वह पिछड़ते नजर आ रहे हैं. हरियाणा में हालात ऐसे हैं कि प्रमुख राजनीतिक दलों ने लोकसभा की 10 सीटों के लिए सिर्फ चार उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

इनमें से भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस की ओर से एक-एक महिला उम्मीदवार को टिकट दिया गया है. जबकि जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल ने भी राष्ट्रीय पार्टियों की तरह हिसार लोकसभा सीट से एक-एक महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है. इनमें से कुछ ऐसी महिला प्रत्याशी भी हैं, जिनको राजनीतिक मजबूरी में टिकट दिया है.

अंबाला में भाजपा ने बंतो कटारिया को उतारा है. बंतो कटारिया स्वर्गीय रतन लाल कटारिया की पत्नी हैं. सियासी जानकारों की माने तो बंतो कटारिया को टिकट देकर पार्टी सिम्पैथी वोट का फायदा लेना चाहती है.

इनेलो ने हिसार से सुनैना चौटाला को प्रत्याशी बनाया है. उन्हें टिकट मिलने में पारिवारिक पार्टी होने का फायदा मिला है. वह देवीलाल की पौत्रवधू हैं. कांग्रेस की सैलजा सिरसा सीट पर कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को उम्मीदवार बनाया है. सियासी जानकार सैलजा को टिकट देना सूबे की गुटबाजी को बता रहे हैं. पूर्व हुड्‌डा जानते थे कि सैलजा राज्य में सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं. हिसार से जजपा ने नैना चौटाला को प्रत्याशी बनाया है. वे हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मां हैं.

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

54 minutes ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

2 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

3 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

3 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

4 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

4 hours ago