Categories: देश

बैंक ऑफ बड़ौदा से हटा प्रतिबंध, अब कर सकेंगे इस सुविधा का इस्‍तेमाल

RCB ने 7 महीने बाद बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगा प्रतिबंध आखिरकार हटा दिया है. आरबीआई ने बैंक के ऐप पर रोक लगा दी थी और नए ग्राहक बनाने से प्रतिबंधित कर दिया था. अब आरबीआई ने वापस बैंक के ऐप ‘बॉब वर्ल्ड’ एप्लिकेशन के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति दे दी है. रिजर्व बैंक ने इस सरकारी बैंक को मोबाइल ऐप ‘बॉब वर्ल्ड’ के जरिये नए ग्राहक जोड़ने से 10 अक्टूबर, 2023 को रोक दिया था. यह कदम पर्यवेक्षण चिंताओं के बाद उठाया गया था.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा, ‘हम सूचित करना चाहते हैं कि आरबीआई ने 8 मई, 2024 के अपने पत्र के माध्यम से बैंक को बॉब वर्ल्ड पर उपरोक्त उल्लिखित प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटाने के अपने निर्णय से अवगत कराया है. बैंक अब लागू दिशानिर्देशों और मौजूदा कानूनों या विनियमों के अनुरूप इस ऐप के जरिये ग्राहकों को जोड़ने के लिए स्वतंत्र है.’

ग्राहक अब डाउनलोड करें ऐप
बैंक ने कहा कि अब वह बॉब वर्ल्ड ऐप पर नए ग्राहकों को शामिल करना दोबारा शुरू कर देगा. इसके साथ ही उसने कहा कि वह नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. पिछले सप्ताह आरबीआई ने ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के जरिये कर्ज देने पर बजाज फाइनेंस पर भी प्रतिबंध हटा दिया था. इसके पहले रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिये नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

क्‍यों लगा था प्रतिबंध
जुलाई, 2023 में कुछ मीडिया रिपोर्टस में कहा गया था कि बॉब वर्ल्‍ड ग्राहकों के अकाउंट के साथ छेड़छाड़ कर रहा है. इसमें कहा गया था कि बैंक ने कई ग्राहकों के मोबाइल नंबर अपने ऐप पर लिंक कर दिए हैं, जिससे ऐप के रजिस्‍ट्रेशन की संख्‍या को बढ़ा हुआ दिखाया जा सके. रिपोर्ट के बाद आरबीआई ने सख्‍त कदम उठाए थे.

admin

Recent Posts

भारतीय हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर छिड़ा विवाद, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की नई जर्सी लॉन्च की है।…

39 minutes ago

Raksha Bandhan 2026: राखी भेजने से पहले जान लें नए स्पीड पोस्ट नियम, 1 अगस्त से बदलेगी India Post की रेट लिस्ट

नई दिल्ली अगर आप अपने जरूरी कागजात, बैंक पासबुक या रक्षाबंधन पर राखी भेजने के…

2 hours ago

अद्वितीय है महर्षि सांदीपनि आश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अद्वितीय है महर्षि सांदीपनि आश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा…

2 hours ago

मासूम को गोद में लेकर घंटों इंतजार करती रही दहेज प्रताड़ना पीड़िता, वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मासूम को गोद में लेकर घंटों इंतजार करती रही दहेज प्रताड़ना पीड़िता, वन स्टॉप सेंटर…

2 hours ago

भोपाल में किसानों का आंदोलन खत्म, मूंग खरीद पर सरकार के आश्वासन के बाद बनी सहमति

भोपाल मध्य प्रदेश में मूंग खरीद पर सरकार और किसानों के बीच बात नहीं बन…

2 hours ago