Uncategorized

4 राज्यों की 5 सीटों पर हुई उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, कांग्रेस और BJP को झटका

CHANNEL4 NEWS INDIA


देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। ये चुनाव भले छोटे हों, लेकिन इनके सियासी मायने बड़े हैं। इन चुनावों को 2026 और 2027 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो बड़ी सीटों पर जीत दर्ज की है।

लुधियाना पश्चिम में जीती AAP

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से AAP के उम्मीदवार संजीन अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों से हराया। यह सीट पहले AAP के ही विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन से खाली हुई थी।

विसावदर सीट AAP के इटालिया जीते 

इसी तरह गुजरात की विसावदर सीट पर भी AAP ने बाजी मारी। AAP नेता गोपाल इटालिया ने बीजेपी प्रत्याशी को 17,554 वोटों से हराया। इससे साफ हो गया कि AAP अब गुजरात में भी अपना जनाधार मजबूत कर रही है।

कड़ी सीट पर बीजेपी को मिली जीत

सत्ताधारी दल बीजेपी को इन उपचुनावों में केवल एक सीट – गुजरात की कड़ी सीट – पर जीत मिली। यहां बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया।

केरल की नीलांबुर सीट गई कांग्रेस के पास

कांग्रेस को केरल की नीलांबुर सीट से जीत मिली है। यहां आर्यदान शौकत ने लेफ्ट उम्मीदवार एम. स्वराज को हराया। यह जीत कांग्रेस के लिए 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले एक उम्मीद की किरण मानी जा रही है।

कालीगंज सीट पर TMC की अलीफा अहमद ने जीती

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC की अलीफा अहमद ने जीत दर्ज की। यह सीट पहले उनके पिता और टीएमसी विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण खाली हुई थी।

AAP की जमीन हुई मजबूत

जीत के साथ TMC ने फिर साबित कर दिया कि बंगाल में अभी भी उसकी पकड़ मजबूत है। इन चुनावों के परिणामों से एक बात तो साफ हो जाती है कि AAP अब न केवल पंजाब में मजबूत है, बल्कि गुजरात में भी बीजेपी को टक्कर दे रही है। वहीं कांग्रेस को गुजरात और बंगाल में हार से सबक लेना होगा, लेकिन केरल की जीत से थोड़ी राहत मिली है। बीजेपी को अपने गढ़ गुजरात में AAP की चुनौती से सतर्क रहना होगा। वहीं TMC ने एक बार फिर बंगाल में मुस्लिम वोटर्स का भरोसा जीत लिया है। इन उपचुनावों में AAP सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी है। कांग्रेस ने केरल में वापसी की है, लेकिन बाकी जगह कमजोर रही। बीजेपी को अपने ही गढ़ में AAP की बढ़ती ताकत से सावधान होना पड़ेगा। वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने फिर साबित कर दिया कि बंगाल में उसकी टक्कर का कोई नहीं।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

10 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

11 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

11 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago