लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत, संजीव अरोड़ा 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

CHANNEL4 NEWS INDIA


अरविंद केजरीवाल का राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया है। क्योंकि पंजाब के लुधियाना जिले की वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत का परचम लहराया है। पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के भारी अंतर से हराकर यह सीट बरकरार रखी। शुरुआती तीन राउंड में AAP ने मजबूत लीड बना ली थी। हालांकि चौथे, पांचवें और छठे राउंड में कांग्रेस ने वापसी की कोशिश की और ज्यादा वोट मिले, जिससे AAP की बढ़त थोड़ी घट गई। लेकिन सातवें राउंड से संजीव अरोड़ा की लीड फिर से बढ़ती चली गई और अंततः उन्होंने निर्णायक जीत हासिल कर ली।

दूसरे स्थान पर बीजेपी, तीसरे पर अकाली दल

इस चुनाव में बीजेपी के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परउपकार सिंह घुम्मन चौथे स्थान पर रहे। ये उपचुनाव इसलिए कराया गया क्योंकि 2022 में इस सीट से जीते आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की कुछ महीने पहले गोली लगने से मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद चुनाव आयोग ने 19 जून 2025 को यहां मतदान कराया, जिसमें 51.33 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। संजीव अरोड़ा अभी पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन अब जब वे विधायक बन गए हैं तो उन्हें राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा।

केजरीवाल की राज्यसभा जाने की अटकलें

ऐसे में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अब आम आदमी पार्टी इस खाली होने वाली राज्यसभा सीट पर पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भेज सकती है। गौरतलब है कि केजरीवाल इस समय दिल्ली शराब नीति केस में जेल में बंद हैं और पार्टी उन्हें किसी भी तरह राजनीतिक मंच पर दोबारा सक्रिय करना चाहती है। AAP नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “लुधियाना की जनता ने फिर दिखा दिया कि वह बदलाव और ईमानदार राजनीति के साथ है।” वहीं, इस हार ने कांग्रेस और भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित किया है, खासकर तब जब कांग्रेस अपने दिग्गज नेता भारत भूषण आशु को मैदान में उतारकर चुनावी जीत का भरोसा जता रही थी।

admin

Recent Posts

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

नई दिल्ली जानवरों को बीमार करने वाला शमोंडा वायरस अब इंसानों में भी पहुंच गया…

2 hours ago

पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम

नई दिल्ली बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन पर यूरोप की उस…

2 hours ago

बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

रायपुर: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में छह यात्रियों की…

2 hours ago

शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को…

2 hours ago

भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त

वडोदरा   भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी अपना दबदबा…

2 hours ago

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा…

2 hours ago