हरियाणा

FARIDABAD NEWS: झील में नहाते समय युवक की मौत, दोस्त नहीं बचा पाए जान

FARIDABAD NEWS: झील में नहाते समय युवक की मौत, दोस्त नहीं बचा पाए जान

फरीदाबाद: थाना धौज इलाके में 25 वर्षीय युवक की झील में डूबने से मौत हो गई। घटना सिरोही गांव के पास स्थित झील की है, जहां बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी में रहने वाला रवि अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। झील में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर रवि अपने कुछ दोस्तों के साथ सिरोही गांव के पास बनी झील पर घूमने गया था। सभी ने झील में नहाने का फैसला किया। कुछ दोस्त झील के किनारे नहाने लगे, लेकिन रवि और एक अन्य दोस्त थोड़ा अंदर चला गया। इसी दौरान रवि गहराई में चला गया और डूबने लगा। रवि को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे नहीं निकाल सका। देखते ही देखते रवि पानी में समा गया। दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना धौज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रवि के शव को झील से बाहर निकाला। शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि झील काफी गहरी थी। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

रवि की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया, उसके पिता बुद्धि सिंह और अन्य परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि रवि उनका बड़ा बेटा था और परिवार की जिम्मेदारी संभालता था। उसकी पत्नी सोनिया और ढाई साल का बेटा कृष्णा है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को तुरंत घर ले जाने की मांग करने लगे। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया।

थाना धौज प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि सिरोही गांव के पास स्थित झील में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कई लोग इस झील में डूब चुके हैं, प्रशासन ने यहां जाने वाले सभी रास्तों को खोदकर बंद कर दिया था। इसके अलावा झील के आसपास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं और पुलिस द्वारा समय-समय पर गश्त भी की जाती है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे वहां पहुंच जाते हैं, जिससे इस तरह के हादसे हो जाते हैं।

मामले में गांव के मौजूदा सरपंच ने भी झील के पास जाने से पहले इन युवकों को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वे नहीं माने और झील की ओर चले गए। अगर वे चेतावनी को गंभीरता से लेते, तो यह हादसा टल सकता था। मृतक रवि मजदूरी का काम करता है, मकान में लेंटर की शटरिंग का काम करता है। उसकी शादी 2020 खेड़ी के पास भराती कॉलोनी की रहने वाले सोनिया के साथ हुई थी। परिवार में रवि सहित एक राहुल नामक भाई और बहन संतोष, मां कमलेश है, जो कि सभी बल्लभगढ़ में रहते है।

admin

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

12 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

12 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

12 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

14 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

14 hours ago