फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली
पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था. हालांकि शानदार जीत के बाद भी पाकिस्तानी टीम को ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है.

फाइनल मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तानी टीम पर मैच फीस का पांच फीसदी जुर्माना लगाया गया है. एमिरेट्स ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो ने समय में मिलने वाली छूट को ध्यान में रखने के बाद पाकिस्तानी टीम को निर्धारित समय से एक ओवर पीछे पाया.

क्या कहता है ICC का नियम?
आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत निर्धारित समय में कम फेंके गए प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. चूंकि पाकिस्तानी टीम ने एक ओवर कम फेंका था, इसी कारण उस पर 5 फीसदी जुर्माना लगा.

मैदानी अंपायर्स अहसान रजा और वेन नाइट्स के साथ तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर राशिद रियाज ने पाकिस्तानी टीम पर आरोप लगाए थे. पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए प्रस्तावित सजा को मान लिया.

मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट पर 325 रन बनाने दिए. इसके बाद फखर जमां की शानदार शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 326 रनों का लक्ष्य नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.

फखर जमां ने 99 गेंदों पर 127 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल थे. उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने यादगार जीत दर्ज की, लेकिन धीमी ओवर गति के कारण टीम को खिताबी जीत के बाद जुर्माना भी भुगतना पड़ा.

News Desk

Recent Posts

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

2 hours ago

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक माइकल मैन (Michael Mann) एक हादसे का शिकार हो गए…

3 hours ago

सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹50 हजार नहीं पूरी रकम के लिए कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली  अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर…

4 hours ago

EPFO की नई WhatsApp सर्विस शुरू, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही मिलेगी PF बैलेंस समेत पूरी जानकारी

 नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य अपने मेंबर्स के लिए नई व्हाट्सएप…

6 hours ago

संजय गुप्ता की बेटी के वायरल वीडियो पर पत्नी का बयान, पैपराजी से की प्राइवेसी की अपील

फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे. 57 साल की उम्र में उनका निधन…

6 hours ago

F1 2026: 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली बने वर्ल्ड चैंपियन, तोड़ा सेबेस्टियन वेटल का रिकॉर्ड

F1 World Championship: फॉर्मूला-1 या कहें एफ-1, यह दुनिया के सबसे रोमांचक खेल माना जाता…

6 hours ago