राम नवमी को आयोजित होगी 9वी हिंदू एकता भगवा रैली
फरीदाबाद: रामनवमी के उपलक्ष पर हर साल की तरह आयोजित होने वाली 9वी हिंदू एकता भगवा रैली को लेकर आज गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 9वी हिंदू एकता, भगवा रैली को लेकर उत्साह और जोश बना हुआ है। यह हिंदू एकता भगवा रैली रामनवमी के उपलक्ष में हर बार की तरह ऐतिहासिक रैली होगी और इस रैली में देश के जाने माने संत महात्मा और फरीदाबाद के धार्मिक सामाजिक संस्थाओं और मंदिरों के महंत शामिल होंगे। इसमें देश के ही नहीं विदेशों के भी लोग आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर हम प्रशासन से सहयोग मांगते हैं।
बिट्टू बजरंगी ने कहा कि यह रैली हमारी निजी या बजरंग फोर्स की रैली नहीं है बल्कि हर साल लोग इस रैली के आयोजन का इंतजार करते है। उन्होंने बताया कि इस रैली को लेकर हर संगठन के लोगों ने कमर कस ली है और एक माला की तरह हिंदू एकता को पिरोना है। इस रैली में किसी विशेष पार्टी की बजाय सभी पार्टियों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि एक तरह से इस रैली को हिंदू शक्ति प्रदर्शन कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
हम हर साल शांति के साथ इस रैली का आयोजन करते है, जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने लोगों से अपील की की एनसीआर से तमाम लोग बढ़-चढ़कर इस रैली में हिस्सा ले इसके लिए वह सभी को आमंत्रित करते हैं। उन्होंने बताया कि यह रैली फरीदाबाद के दशहरा मैदान से निकलकर शहर के तमाम मुख्य चौकों से होकर गुजरेगी जिसके लिए प्रशासन से परमिशन ले ली गई है और प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है।
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…