हरियाणा

BAJARANG DAL: राम नवमी को आयोजित होगी 9वी हिंदू एकता भगवा रैली

BAJARANG DAL: राम नवमी को आयोजित होगी 9वी हिंदू एकता भगवा रैली

फरीदाबाद: रामनवमी के उपलक्ष पर हर साल की तरह आयोजित होने वाली 9वी हिंदू एकता भगवा रैली को लेकर आज गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 9वी हिंदू एकता, भगवा रैली को लेकर उत्साह और जोश बना हुआ है। यह हिंदू एकता भगवा रैली रामनवमी के उपलक्ष में हर बार की तरह ऐतिहासिक रैली होगी और इस रैली में देश के जाने माने संत महात्मा और फरीदाबाद के धार्मिक सामाजिक संस्थाओं और मंदिरों के महंत शामिल होंगे। इसमें देश के ही नहीं विदेशों के भी लोग आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर हम प्रशासन से सहयोग मांगते हैं

बिट्टू बजरंगी ने कहा कि यह रैली हमारी निजी या बजरंग फोर्स की रैली नहीं है बल्कि हर साल लोग इस रैली के आयोजन का इंतजार करते है। उन्होंने बताया कि इस रैली को लेकर हर संगठन के लोगों ने कमर कस ली है और एक माला की तरह हिंदू एकता को पिरोना है। इस रैली में किसी विशेष पार्टी की बजाय सभी पार्टियों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि एक तरह से इस रैली को हिंदू शक्ति प्रदर्शन कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

हम हर साल शांति के साथ इस रैली का आयोजन करते है, जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने लोगों से अपील की की एनसीआर से तमाम लोग बढ़-चढ़कर इस रैली में हिस्सा ले इसके लिए वह सभी को आमंत्रित करते हैं। उन्होंने बताया कि यह रैली फरीदाबाद के दशहरा मैदान से निकलकर शहर के तमाम मुख्य चौकों से होकर गुजरेगी जिसके लिए प्रशासन से परमिशन ले ली गई है और प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago