हरियाणा

CYBER FRAUD: ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिखा ठगी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

CYBER FRAUD: ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिखा ठगी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: आजकल के तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिनके मामले फरीदाबाद में भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला में ट्रेडिंग के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने 5 आरोपी आकाश, अंकित, प्रदीप, डोनाल्ड बेंजामिन , साहिल गुप्ता को कानपुर व 2 आरोपी प्रताप सिंह व मनमीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया है

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि साइबर थाना सेंट्रल में पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फेसबुक अकाउंट पर सर्फिंग करते हुए एक ग्रुप मिला जो शेयर मार्केट ट्रेडिंग के लिए सलाह देता था। शिकायतकर्ता उस ग्रुप में जुड़ गया जिसके बाद ग्रुप के एडमिन के द्वारा उनको कॉल कर ट्रेडिंग कर मुनाफे का लालच दिया, जिस लालच में आकर शिकायतकर्ता ने 5000 रूपये से ट्रेडिंग करना शुरू करने के लिए हां कर दी। बाद में लिंक के जरिए एक एप पर शिकायकर्ता का अकाउंट खोला गया तथा विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से शिकायतकर्ता ने ट्रेडिंग में कुल 29,06,400 रुपए ट्रांसफर किए गए। ट्रेडिंग एप में मूल राशि के रूप में 1,56,57,053 रूपये और उस पर ट्रेडिंग का लाभ दिखाया जा रहा था जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकलने चाहे तो ठगो द्वारा पूरे लाभ का 20 प्रतिशत कमीशन मांगा, बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया है जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी आकाश वासी किदवई नगर कानपुर U.P., अंकित जायसवाल वासी बिरहाना रोड कानपुर U.P., प्रदीप तिवारी वासी कीड़े नगर U.P., डोनाल्ड बेन्जामीन वासी जार्जमऊ कानपुर U.P. व साहिल गुप्ता वासी शिवकटरा कानपुर U.P. को कानपुर तथा मनमीत व प्रताप सिंह वासी निलौटी निहाज़ विहार दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश खाताधारक है आकाश , अंकित व प्रदीप की कानपुर U.P स्थित एक मेडिकल मार्केट में अलग अलग जनरल स्टोर है, वहीं डोनाल्ड बैंक से लोन दिलाने का काम करता है , साहिल की अपनी कॉस्मेटिक की दुकान कानपुर में है। साहिल व डोनाल्ड की जानकारी मंजीत व प्रताप सिंह वासियान दिल्ली से है।

अंकित व प्रदीप ने साहिल के कहने पर आकाश का खाता उपलब्ध कराया था, जिस पर डोनाल्ड आकाश को साथ लेकर प्रताप सिंह के पास दिल्ली गया था, जहां पर प्रताप सिंह ने दोनों की रहने की व्यवस्था की तथा आकाश को मनमीत से मिलवाया । इसके उपरान्त मनमीत ने आकाश को खाते सहित आगे ठगो के पास भेजने की व्यवस्था की। जहां पर ठगो ने आकाश के खाते में ठगी के पैसे डलवाएं। आरोपी आकाश के खाते में ठगी के 16,50,000 रुपए आए थे।
सभी 7 आरोपियों को पूछताछ के लिए 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

3 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

13 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

14 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

15 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago