Categories: Uncategorized

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों का लिया अपडेट

महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इसी तैयारी के तहत आज एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के ATR विमान ने ट्रायल के रूप में दिल्ली से उड़ान भरकर हिसार एयरपोर्ट के रनवे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की और इसके बाद दिल्ली वापसी के लिए उड़ान भरी।

CM सैनी और मंत्री विपुल गोयल ने दिखाई तत्परता

गौरतलब है कि पिछले सात वर्षों से चल रहे इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल की तत्परता से नई सरकार में गति मिली है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पदभार ग्रहण करने के दिन ही सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों से मिलकर लंबित विषयों पर तेजी से काम करेंगे। कुछ ही दिनों में लगातार बैठकों के माध्यम से हिसार एयरपोर्ट की सभी बाधाएं दूर की गईं और इसी महीने एयरपोर्ट को डीजीसीए (DGCA) द्वारा लाइसेंस प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे हवाई सेवाओं का उद्घाटन

लाइसेंस प्राप्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा था कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही प्रधानमंत्री से समय लेकर उन्हें हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करेंगे। अब, लाइसेंस मिलने के एक महीने के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई सेवाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

हिसार एयरपोर्ट से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा: गोयल

हिसार एयरपोर्ट पर जारी ट्रायल रन को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, ‘मैं हिसार एयरपोर्ट पर हो रहे ट्रायल रन की लगातार निगरानी कर रहा हूं। मेरी प्राथमिकता है कि उद्घाटन से पहले सभी आवश्यक परीक्षण और समीक्षाएं पूरी तरह सुनिश्चित हों, ताकि एयरपोर्ट अपनी पहली उड़ान से ही नागरिक सेवाओं, परिवहन और उद्योग को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा सके।’ उन्होंने इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि, ‘मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई गाथा लिख रहा है, और उसी कड़ी में अब हिसार एयरपोर्ट का शुभारंभ होने जा रहा है।’

चुनिंदा शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होंगी 

गौरतलब है कि हिसार एयरपोर्ट के शुरू होते ही यह हरियाणा का पहला वाणिज्यिक एयरपोर्ट बन जाएगा। शुरुआत में यहां से चुनिंदा शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी, लेकिन भविष्य में आवश्यकता के अनुरूप नई उड़ानों को जोड़ा जाएगा।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago