हरियाणा

FARIDABAD NEWS: आंगनबाड़ी वर्करों का तीन दिवसीय प्रदर्शन खत्म

FARIDABAD NEWS: आंगनबाड़ी वर्करों का तीन दिवसीय प्रदर्शन खत्म

फरीदाबाद: सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। तीन दिनों से हड़ताल पर बैठी वर्करों ने आज अपनी तीन दिवसीय हड़ताल को खत्म कर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के नाम एसडीएम शिखा आंतिल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की

वर्करों की मुख्य मांगों है कि उन्हें कुशल-अर्धकुशल का दर्जा दिया जाए, न्यूनतम वेतन ₹26,000 प्रति माह और कार्य के लिए आवश्यक संसाधन भी दिया जाये। यूनियन की जिला प्रधान मलावती ने कहा कि उनकी ये मांगे नई नहीं हैं, बल्कि काफी समय से लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

वर्करों ने सरकार द्वारा जारी नए ट्रैकर ऐप को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि OTP सिस्टम में दिक्कतें आती हैं, जिससे फेस कैप्चरिंग नहीं हो पाती। इस वजह से वेतन कटने का डर बना रहता है। मलावती ने यह भी बताया कि 2022 के बड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान टर्मिनेट की गईं 50 से अधिक वर्करों का मानदेय आज तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बजट होने के बावजूद उनका वेतन रोका गया है। वर्करों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे हड़ताल को आगे भी जारी रखेंगी। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की ताकि वे अपने कार्यों को सुचारू रूप से कर सकें

admin

Recent Posts

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

10 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

11 hours ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

13 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

15 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

16 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

17 hours ago