बसपा की 9वीं लिस्ट में 3 कैंडिडेट्स का ऐलान, जानिए किन्हें मिला अमेठी और आजमगढ़ से टिकट

Lok Sabha Election 2024 : बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार को जारी अपनी 9वीं सूची में 3 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की. मायावती की पार्टी ने यूपी की संत कबीर नगर सीट से सैयद दानिश, अमेठी से रवि प्रकाश मौर्य और आजमगढ़ से सबीहा अंसारी को टिकट दिया है. बसपा ने गत 25 अप्रैल को रायबरेली सीट पर भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी. ठाकुर प्रसाद यहां से हाथी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली में अब तक अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है. रायबरेली से बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद दो बार यहां से विधानसभा का चुनाव लड़े हैं, लेकिन हार गए थे.

मायावती के नेतृत्व वाली बसपा ने हाथरस से हेमबाबू धनगर, मथुरा से कमल कांत उपमन्यु, आगरा से पूजा अमरोही और फतेहपुर सीकरी से राम निवास शर्मा को मैदान में उतारा है. फिरोजाबाद से सतेंद्र जैन सौली, इटावा से सारिका सिंह बघेल, कानपुर से कुलदीप भदौरिया, अकबरपुर से राजेश कुमार द्विवेदी और जालौन से सुरेंद्र चंद्र गौतम को बसपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. मायावती की पार्टी ने संभल से शौकत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देवव्रत त्यागी, बागपत से प्रवीण बैंसला, गौतम बुद्ध नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीश अहमद खान उर्फ ​​फूल बाबू और शाहजहाँपुर से दोदराम वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

बसपा 2019 के आम चुनावों के विपरीत, जब वह समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन में थी, इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है. बसपा ने अपनी पहली सूची में सहारनपुर से माजिद अली, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेंद्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खान, की उम्मीदवारी का ऐलान किया था. बसपा ने 2019 में इनमें से नौ सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से चार पर जीत हासिल की- सहारनपुर, बिजनौर, नगीना और अमरोहा. पिछली बार एसपी ने बाकी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से तीन पर जीत हासिल हुई थी, जबकि आरएलडी दोनों सीटों पर चुनाव हार गई थी.

मायावती के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपने राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख भीम राजभर को सलेमपुर सीट से मैदान में उतारा है. भदोही लोकसभा सीट से इरफान अहमद और हमीरपुर से निर्दोश कुमार दीक्षित बसपा के उम्मीदवार हैं. लोकसभा में सर्वाधिक 80 सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है. पहले और दूसरे चरण में 16 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है. राज्य में एक बार फिर 7 मई और 13 मई को तीसरे और चौथे चरण में मतदान होगा. उत्तर प्रदेश के मतदाता क्रमशः 20 मई, 23 मई और 1 जून को पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान करेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून आएंगे

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago