जिस दिन केंद्र में ‘आप’ की सरकार बनेगी, उस दिन बंद हो जाएगा भ्रष्टाचार : सीएम भगवंत मान

बाघापुराना में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के लोगों से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल को संसद में अपना प्रतिनिधि चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि करमजीत और मैं ईमानदार और मेहनती लोग हैं. हम साधारण पृष्ठभूमि से आए और मनोरंजन उद्योग में अपना नाम बनाया। अब मेरा एकमात्र लक्ष्य लोगों की सेवा करना है।’ करमजीत को संसद में अपनी आवाज़ बनने का मौका दें। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. मान ने कहा कि जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी उस दिन भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने सुखबीर बादल और अकाली दल पर तीखा हमला बोला. मान ने कहा कि उन्होंने धर्म का इस्तेमाल अपने निजी फायदे के लिए किया. उन्होंने इसे ढाल के तौर पर हमेशा इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि बादल जो बोए वही काट रहे हैं. उनकी वर्तमान स्थिति उनके बुरे कर्मों का परिणाम है. अब वे ‘परिवार बचाओ यात्रा’ निकाल रहे हैं.

CM मान ने कहा कि अभी उनकी लड़ाई केंद्र से, तानाशाह भाजपा से, राज्यपाल आदि से है. इसलिए उन्हें और अधिक ताकत की जरूरत है. हमें और अधिक ताकत और साहस देने के लिए पंजाब की सभी 13 सीटें दें. मान ने कहा कि अकाली दल को वोट देने का मतलब बेअदबी के लिए जिम्मेदार लोगों को वोट देना है. वहीं पंजाब में कांग्रेस नाउम्मीद है. वो आपस में ही लड़ते रहते हैं, उनके पास आम लोगों की समस्याओं के लिए समय नहीं है.

भगवंत मान ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि चुनाव के समय उन्होंने सिलेंडर के दाम 100 रुपए सस्ते कर दिए, जबकि उन्होंने ही पहले दाम 1,000 रुपए प्रति सिलेंडर तक पहुंचा दिया था. उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने लीकेज रोकी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई. उन्होंने कहा कि जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचान बंद हो जाएगा.

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago