उत्तर प्रदेश

26th International Conference: विश्व मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड ब्रांच में हुआ शुरू, उत्तर प्रदेश के CM योगी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

26th International Conference: विश्व मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

लखनऊ में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड ब्रांच एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजन का केंद्र बना हुआ है, जहाँ विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस वैश्विक मंच पर 52 देशों के मुख्य न्यायाधीश, पूर्व उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय कानूनविद और अनेक प्रमुख न्यायिक हस्तियाँ हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया जिन चुनौतियों का सामना कर रही है, उनकी जड़ में कई बार संवादहीनता होती है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे से संवाद का न होना ही विश्व की वास्तविक समस्या है और यही सम्मेलन वैश्विक संवाद को मजबूत करने का माध्यम बन सकता है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का संदर्भ देते हुए कहा कि 80 साल पहले जब UN की स्थापना हुई थी, तब विश्व नेतृत्व ने जो सिद्धांत प्रस्तुत किए थे, उनकी सार्थकता आज भी बनी हुई है, परंतु अब उन सिद्धांतों को वर्तमान वैश्विक संकटों के अनुसार विस्तारित करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया आज जिन समस्याओं से जूझ रही है, उनमें साइबर सुरक्षा, पर्यावरण रक्षा, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौतियाँ हैं। उन्होंने कहा कि हमें इन मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर स्पष्ट और मुखर होकर कार्य करने की जरूरत है। योगी आदित्यनाथ ने एक पुरानी कहावत का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि आज किसी दूसरे के घर में आग लगी है और कोई उससे बेपरवाह है, तो यह आग कल उसके घर तक भी पहुँच सकती है। कोविड महामारी इसका जीवंत उदाहरण है कि किस तरह एक देश की समस्या पूरी मानवता के लिए संकट बन सकती है।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में डेटा चोरी की घटनाएँ तेज़ी से बढ़ रही हैं, जो डिजिटल युग में एक गंभीर खतरे के रूप में उभर रही हैं। साइबर स्पेस में होने वाले अपराध अब सीमाओं में बंधे नहीं रह गए हैं और इस कारण वैश्विक सहयोग और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करना समय की आवश्यकता बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आगमन के बाद सबसे पहले सीएमएस के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। उन्होंने संस्थापक की स्मृतियों को नमन किया और कहा कि डॉ. गांधी द्वारा शुरू की गई इस परंपरा ने आज वैश्विक मंच को एकता और न्याय के लिए एकजुट होने का अवसर दिया है।

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने भारतीय परंपरा और दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने हजारों वर्षों से पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और नभ—इन पाँच महाभूतों पर भरोसा कायम रखा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसने कोविड जैसी सदी की सबसे बड़ी महामारी का धैर्य और संकल्प के साथ सामना किया। उन्होंने कहा कि न्याय किसी भी समाज में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और यही किसी भी राष्ट्र की स्थिरता और विकास की पहचान बनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में कुछ शक्तियाँ अपना वर्चस्व स्थापित करने की चाह में अस्थिरता फैलाती रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और वन संपदा की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों को दुनियाभर के देशों के सामने रखा था, जिसमें शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है।

उन्होंने कहा कि विश्व के भविष्य के लिए बच्चों के बोझ को कम करना आवश्यक है, विशेष रूप से यह देखते हुए कि आज दुनिया में 250 करोड़ से अधिक बच्चे शिक्षा पाने की प्रक्रिया में हैं। उनके बढ़ते बस्तों का बोझ कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर ठोस प्रयास होना चाहिए ताकि बच्चों की शिक्षा अधिक रचनात्मक, सहज और प्रभावी बन सके।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और उसकी राजधानी लखनऊ में इतने बड़े वैश्विक व्यक्तित्वों का आगमन अपने आप में एक सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारत सदियों से ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को जीता आया है और पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में मानता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया का कोई मत, कोई मजहब या कोई सम्प्रदाय ऐसा नहीं है जिसे भारत ने संरक्षण और सम्मान न दिया हो।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago