उत्तराखण्ड

21 साल की उम्र में ग्राम प्रधान बनी प्रियंका, CM धामी ने फोन कर दी प्रियंका को बधाई, गैरसैंण ब्लॉक में प्रियंका नेगी ने बनाया रिकॉर्ड

21 साल की उम्र में ग्राम प्रधान बनी प्रियंका

कभी दूसरों के हर फैसले में बस चुपचाप शामिल रहने वाली लड़कियां अब खुद फैसले लेने लगी हैं. आज उनके अंदर इतनी काबिलियत है कि वो नेतृत्व करने की क्षमता रखती है. कुछ ऐसी ही कहानी है चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक की रहने वाली प्रियंका नेगी की, जिन्होंने 21 साल की उम्र में ग्राम प्रधान बनकर न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है….

वो चमोली की सबसे कम उम्र की प्रधान बन गई हैं… ये जीत किसी आम चुनाव जीतने जैसी नहीं है, बल्कि, ये कहानी है आत्मविश्वास की, मेहनत की, और उस सोच की जो कहती है कि बदलाव उम्र नहीं, हौसला देखता है.

मात्र 21 वर्ष की उम्र में सारकोट की ग्राम प्रधान बन कर प्रियंका नेगी ने रिकॉर्ड बना दिया है। प्रियंका चमोली जिले में सबसे कम उम्र में ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। पंचायत चुनाव की गुरुवार को हुई मतगणना में सबसे अधिक मतों से जीत कर प्रियंका नेगी सारकोट की प्रधान बनी हैं।

बता दें उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा भवन भरारीसैण के निकट और गैरसैंण ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव सारकोट है। इस गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आदर्श गांव घोषित किया है। सारकोट की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी राजनीतिक शास्त्र से स्नातक हैं।

प्रियंका के पिता राजेंद्र नेगी दो बार ग्राम सभा सारकोट के प्रधान रह चुके हैं। प्रियंका कहतीं हैं उन्हें राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन पिता से प्राप्त हुआ है। गांव में सभी को साथ लेकर और मिल जुल कर एक साथ चलना पिता की सीख है। सारकोट गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है, जिससे गांव के विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आ चुके हैं। और आदर्श गांव के बतौर हमेशा विकास कार्यों का फीड बैक लेते हैं। जिलाधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी ने अपने अधीनस्थ विभिन्न विभागों के जरिये सारकोट में विकास योजनाएं संचालित की हैं।

 

सबसे खास बात ये है कि सारकोट वही गांव है जिसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है. ऐसे गांव से इतनी कम उम्र में प्रधान बनना बेहद सम्मान की बात है. अब जब इस गांव की बागडोर एक 21 साल की युवती के हाथ में आई है, तो उम्मीदें और ज़िम्मेदारियां दोनों ही दोगुनी हो गई हैं.

गांववालों का कहना है कि प्रियंका ने छोटी उम्र में जो भरोसा जीता है, वो हर किसी के बस की बात नहीं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रियंका किस तरह गांव में बदलाव लाती हैं खासकर जब गांव को मुख्यमंत्री का भी सीधा सहयोग मिल रहा हो.

प्रियंका की यह जीत उन सभी लड़कियों के लिए भी एक बड़ा संदेश है जो अब तक सिर्फ पर्दे के पीछे रहती आई हैं… कि अगर हिम्मत और सोच में दम हो, तो न उम्र मायने रखती है, न परंपराएं जरूरत है सिर्फ सोच बदलने की.

वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रियंका की जीत पर उसे फोन कर बधाई दी और एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट, चमोली से 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को ग्राम प्रधान चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका इस पद पर निर्वाचित होना न केवल सशक्त लोकतंत्र को दर्शाता है, बल्कि मातृशक्ति की शक्ति और युवाओं की क्षमता का भी प्रतीक है। निश्चित तौर पर हम साथ मिलकर सारकोट गांव का सर्वांगीण विकास व प्रगति सुनिश्चित करेंगे और आदर्श ग्राम सारकोट की ही तर्ज पर राज्य के अन्य गावों का भी विकास किया जाएगा।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

23 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago