Uttarakhand: अगर मसूरी जाने का बना रहे हैं प्लान, तो करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

पहाड़ों की रानी यानि की मसूरी आने वाले पर्यटकों को लेकर उत्तराखंड सरकार ने एक नया नियम लागू कर दिया है। प्रदेश के पर्यटन विभाग ने मसूरी में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पर्यटकों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। ये नया नियम 30 जुलाई से लागू हो गया है।

उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए बताया कि, मसूरी में पर्यटकों का आगमन खासतौर पर गर्मियों की छुट्टियों, सर्दियों की छुट्टियों और लंबे वीकेंड के दौरान पीक पर होता है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘NGT के आदेश के बाद हम मसूरी में वहन क्षमता का आकलन करने के लिए डेटा एकत्र कर रहे हैं और इस रजिस्ट्रेशन सिस्टम से हमें ये पता चलेगा कि एक वक्त में कितने पर्यटक मसूरी में मौजूद हैं।’

पर्यटन सचिव ने यह स्पष्ट किया कि अभी रजिस्ट्रेशन कंपलसरी नहीं है और इसे शुरुआती चरण में लचीला रखा गया है। होटल अपने गेस्टों के लिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

वहीं, बताया जा रहा है कि मसूरी में तीन स्थानों- किमाड़ी, केंप्टी फॉल और कुठाल गेट पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं जो वाहनों की नंबर प्लेट को रिकॉर्ड करेंगे और ये सिस्टम ट्रैफिक प्रबंधन में मदद करेगा।

कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन ?

आपको बताए कि रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया बेहद आसान है। इसके लिए पर्यटकों को पोर्टल registrationtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसमें आधार कार्ड नंबर, वाहन (टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर) का विवरण और अपने शहर का नाम दर्ज करना होगा।

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

ये भी पढ़ें:

महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह का मनाया गया शहीदी दिवस

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

13 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

13 hours ago

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द: हेलिकॉप्टर विवाद से भड़की सियासत, संवेदनशीलता पर भी उठे सवाल

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…

14 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…

15 hours ago

अफसर बनने के सपने में बन गई ठग! पुलिस ने गिरफ्तार की फर्जी ‘लेडी सिंघम’

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…

16 hours ago

‘ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…’, इजरायल से दोबारा जंग के बीच आई भारत की एडवाइजरी

मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल…

17 hours ago