लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) ने अपने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। अधिकारियों के अनुसार, सीए की परीक्षा पूर्ववत कार्यक्रम के अनुसार मई महीने में ही आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी तारीखों में बदलाव किया गया है।
ग्रुप 1 और 2 के लिए कब होंगे इंटरमीडिएट के पेपर
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार , ग्रुप 1 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की परीक्षा 3, 5 और 9 मई को आयोजित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 3, 5 और 7 मई को आयोजित होनी थी। ग्रुप 2 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की परीक्षा 11, 15 और 17 मई को आयोजित की जाएगी जो पहले 9, 11 और 13 मई को होनी थी।
ग्रुप 1 और 2 के लिए फाइनल पेपर की नई तारीखें
इसके अलावा आईसीएआई ने ग्रुप 1 के लिए 2, 4 और 8 मई की घोषणा की है जो पहले 2, 4 और 6 मई को निर्धारित थी। समूह 2 के लिए, परीक्षा 10, 14 और 16 मई को आयोजित की जाएगी जो पहले 8, 10 और 12 मई को आयोजित की जानी थी। बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के अनुरूप परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है।
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…
आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…
सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…