Categories: विदेश

रूस की राजधानी में हुए आतंकी हमले की PM MODI ने की निंदा, सैनिक वर्दी में आए थे बंदूकधारी

Russia Terrorist Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में बीते शुक्रवार की रात आंतकी हमला हुआ, जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत और 145 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली है।

खबरों के मुताबिक मॉस्कों में शहर में एक कॉन्सर्ट हॉल में सैनिकों जैसी वर्दी में आए बंदूकधारियों ने ऑटोमेटिक हथियारों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे कई मासूमों की जान चली गई। इस आंतकी घटना को लेकर भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निन्दा की है। उन्होंने कहा-“हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

बता दें कि यह हमला उस समय हुआ जब रॉक बैंड का कॉन्सर्ट चल रहा था। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा- हमला उस वक्त हुआ जब हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड पिकनिक का कॉन्सर्ट चल रहा था। सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट हॉल में हुए धमाके, आग लगने की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। हमले के बाद रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने कहा कि मॉस्को क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी के बीच कानून प्रवर्तन एजेंसिया जरूरी कदम उठा रही है। साथ ही फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

रुस पर कई बार हुए आंतकी हमले

इससे पहले भी एक कॉन्सर्ट पर हमला हो चुका है, साल 2003 में दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने मॉस्को के पास तुशिनो हवाई क्षेत्र में एक रॉक कॉन्सर्ट के दौरान खुद को उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। वहीं साल 2004 में मेट्रो बम विस्फोट साल 2010 का मेट्रो आत्मघाती हमला और साल 2011 में हवाईअड्डे पर भी हमला हो चुका है।

 

admin

Recent Posts

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

3 minutes ago

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago