हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर फिर से शुरु हो गया है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने 30 मार्च से लेकर 04 अप्रेल तक का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी निचले पर्वतीय क्षेत्र में 30 और 31 मार्च को बारिश की संभावना जताई है, तो वहीं उच्च पर्वतीय क्षेत्र और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 30 और 31 मार्च को बारिश के साथ हिमपात की संभवाना जताई है। इसके साथ ही लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करने के लिए भी कहा गया है।
वहीं आज सुबह अटल टनल के पास ताजा बर्फबारी भी देखने को मिली है, जिसके कारण अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो गई है। बता दें कि लाहौल की समस्त घाटी सहित मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला, अंजनी महादेव, फातरु, कोठी व गुलाबा में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है। मौसम को देखते हुए मनाली पुलिस ने वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने पर रोक लगा दी है।
रोहतांग दर्रे सहित बारालाचा, कुंजम व शिंकुला में भरी बर्फबारी शुरु हो गई है। बर्फबारी से BRO की सड़क बहाली भी प्रभावित हुई है। BRO ने शिंकुला दर्रे के दोनों छोर जोड़ दिए हैं लेकिन हिमपात से अब जंस्कार से मनाली के बीच वाहनों की आवाजाही में देरी हो सकती है। मनाली सरचू लेह मार्ग में भी भारी हिमपात से सड़क बहाली की रफ्तार थम गई है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…