हरियाणा में मार्च के आखिरी महीने बारिश की फुहार लेकर आया है, जहां एक तरफ खेत में फसले पक कर कटने के लिए तैयार है तो दूसरी तरफ एक बार फिर मौसम खराब होने की स्थिति में है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में 29 से 31 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा व मेघगर्जन के साथ बारिश की संभवना जताई है।
वहीं शुक्रवार को रेवाड़ी प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली जिसके बाद भयानक ओलावृष्टि हुई जिससे चारों तरफ बर्फ की चादर बिछ गई।
मौसम के इस तरह खराब होने के कारण खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई। पिछले बारह घंटे से बारिश के कारण रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत व फरीदाबाद में हालात खराब हैं।
हालांकि पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल आदि में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुरुग्राम के भी कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई।
गुरुग्राम के पटौदी इलाके में ओलावृष्टि की वजह से फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसानों की चिंताए एक बार फिर बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों तक हरियाणा का मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…