Categories: विदेश

पुतिन की रिकॉर्ड जीत पर PM मोदी ने फोन कर दी बधाई, रूस-यूक्रेन वार पर भी की चर्चा

रूस के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को फोन कर बधाई दी। वहीं, पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय एजेंडे सहित कई मुद्दों पर पुतिन के साथ चर्चा भी की। इस दौरान विशेष रूप से यूक्रेन के आसपास की स्थिति के संदर्भ में दोनों की बातचीत हुई।

बातचीत में पीएम मोदी और पुतिन दोनों भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमत हुए। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में बातचीत का रास्ता अपनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही पीएम ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत की जो स्थिति है, उसे भी दोहराया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को रूस के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी और रूस के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। दोनों ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों में प्रगति की समीक्षा करने के साथ और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया। इसके साथ ही दोनों ने एक-दूसरे से लगातार संपर्क में बने रहने की भी बात कही।

वहीं, व्लादिमीर पुतिन ने नरेंद्र मोदी को भारत में आगामी संसदीय चुनावों के सफल आयोजन की भी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि व्लादिमीर पुतिन लगभग 88 प्रतिशत वोट प्राप्त कर फिर से रूस के राष्ट्रपति चुनाव जीते हैं।

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago