उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबों और होटलों पर QR कोड, योगी सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक नहीं, केवल वैधानिक दस्तावेजों के प्रदर्शन का निर्देश

कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबों और होटलों पर QR कोड

कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों और ढाबों में क्यूआर कोड लगाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई है। मंगलवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, वो इस समय केवल एक सीमित आदेश पारित कर रही है, जिसके तहत सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स को अपने वैध लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने होंगे।

ये आदेश न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसे शिक्षाविद अपूर्वानंद झा और अन्य ने दाखिल किया था। याचिका में योगी सरकार के उस निर्देश पर आपत्ति जताई गई थी, जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी भोजनालयों पर QR कोड और मालिक की पहचान प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा,
“हमें बताया गया है कि आज कांवड़ यात्रा का अंतिम दिन है और ये यात्रा समाप्त होने के करीब है। ऐसे में फिलहाल हम केवल इतना निर्देश दे सकते हैं कि, सभी संबंधित होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के मालिक वैधानिक जरूरतों के अनुसार अपने लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित करें।”

कोर्ट ने ये भी स्पष्ट किया कि, वर्तमान में क्यूआर कोड और मालिक की पहचान से जुड़े पहलुओं पर चर्चा नहीं की गई है, और इन मुद्दों पर याचिका में उठाई गई आपत्तियों पर बाद में विचार किया जा सकता है।

याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार की 25 जून की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि, कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी भोजनालयों पर क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य है। इससे ढाबा या होटल मालिक की पहचान और अन्य विवरण आम लोगों के सामने आ जाते हैं।

याचिका में ये भी कहा गया कि, ये आदेश व्यक्तिगत निजता के अधिकार का उल्लंघन है और इसका उद्देश्य धार्मिक या जातिगत प्रोफाइलिंग करना हो सकता है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, ये नियम चुनिंदा समुदायों को लक्षित करता है, जो सुप्रीम कोर्ट की पूर्ववर्ती टिप्पणियों और आदेशों के खिलाफ है।

ये उल्लेखनीय है कि, 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकारों के उस निर्देश पर रोक लगा दी थी, जिसमें कांवड़ मार्ग पर ढाबा मालिकों के नाम, धर्म और कर्मचारियों की पहचान सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए थे। कोर्ट ने उस समय इसे भेदभावपूर्ण प्रोफाइलिंग बताते हुए खारिज किया था।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दलील दी गई थी कि, QR कोड और दस्तावेजों का उद्देश्य केवल “यात्रा के दौरान सुरक्षा” और “प्रशासनिक निगरानी” है। इसके जरिए ये सुनिश्चित किया जा सकेगा कि, अवैध रूप से संचालित दुकानें, ढाबे या भोजनालय सक्रिय न हों और कोई असामाजिक तत्व कानून-व्यवस्था को बाधित न कर सके।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि QR कोड लगाने या मालिक की पहचान उजागर करने पर कोई तत्काल निर्णय नहीं लिया गया है। कोर्ट ने इस मुद्दे को अगली सुनवाई के लिए छोड़ते हुए केवल ये आदेश पारित किया कि, कानून के मुताबिक रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस और अन्य वैध दस्तावेज प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

16 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

17 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago