उत्तर प्रदेश

हिंदुओं को मुस्लिम बनाता था अब जिंदगी भर जेल में सड़ेगा अब्दुल रहमान कुरैशी, यूपी पुलिस ने किया 11 लोगों को गिरफ्तार।

हिंदुओं को मुस्लिम बनाता था अब जिंदगी भर जेल में सड़ेगा

अब्दुल रहमान कुरैशी…. अवैध धर्मांतरण गैंग का वो सरगना…. जो हिंदू से ईसाई बना… और फिर उसने इस्लाम कबूला… जिसके बाद वो कभी नहीं रूका… अपने मनसूबों को ऐसे अंजाम देता…जैसे मानों वो कभी पकड़ में ही ना आ सकता हो… अब्दुल अवैध धर्मांतरण के साथ-साथ एक यूट्यूब चैनल के जरिए हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत फैलाने का काम करता था…

लेकिन, वो कहते हैं, बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी…तो बस… यूपी पुलिस ने आगरा में अवैध धर्मांतरण के सिंडिकेट का पर्दाफाश कर दिया… जिसका सरगना है अब्दुल रहमान कुरैशी… पुलिस ने इस सिंडिकेट के करीब 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया…

वहीं, पुलिस की जांच में पता चला कि, ये गैंग अबतक सैकड़ों लोगों का धर्मांतरण करा चुका है… जिसके तार दूसरे राज्यों तक भी फैले हुए हैं… वहीं, जब बारिकी से छानबीन की गई, तो पता चला कि, अब्दुल रहमान कुरैशी खुद एक कन्वर्टेड मुस्लिम है…. अब्दुल रहमान कुरैशी पहले हिंदू था…. और वो मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है….

जब वो हिंदू हुआ करता था, तब उसका नाम महेंद्र पाल जादौन उर्फ पप्पू था…. लेकिन 1990 में वो ईसाई बना जिसके कुछ साल बाद उसने इस्लाम कबूल लिया….और शुरू कर दिया अवैध धर्मांतरण का काला खेल… पुलिस के मुताबिक, अब्‍दुल रहमान की पत्नी और उसके दोनों बेटों की पत्नियां भी कन्वर्टेड मुस्लिम हैं… ये भी पहले हिंदू हुआ करती थीं.

हाल ही में अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, अब्दुल रहमान को धर्मांतरण से जुड़े लोग ‘रहमान चाचा’ कहते थे. वो एक यूट्यूब चैनल चलाता था और अपने पॉडकास्ट के जरिए हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत फैलाता था… साथ ही हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण करवाने के लिए अपने गैंग के लोगों को ट्रेनिंग देता था… उसके गैंग के लोग सोशल मीडिया के जरिए हिंदू धार्मिक प्रतीकों का अपमान करते थे….

अब्दुल रहमान फिरोजाबाद के थाना रजावली गांव रामगढ़ का रहने वाला है. करीब 30 साल पहले वो गांव से गायब हो गया था…. महेंद्र के पिता प्रेमपाल जादौन ने ग्रामीणजनों को बताया कि, बेटा मुंबई में रह रहा है. गांव से जाने के बाद सिर्फ एक बार महेंद्र वापस घर आया… ग्रामीणों की माने तो, अब्दुल रहमान के पिता प्रेमपाल जादौन के तीन बेटे थे… बड़े बेटे ने एक मुस्लिम महिला से शादी कर ली थी… बीच वाले बेटे की हत्या हो गई थी और तीसरे नंबर पर था पप्पू उर्फ महेंद्र…जो धर्म परिवर्तन करके अब्दुल रहमान कुरैशी बन गया था…

आगरा पुलिस और ATS की पूछताछ में कई बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है… उन्होंने बताया कि, आगरा से कोलकाता लाई गई दोनों बहनों में से एक ने सिर्फ इस्लाम ही नहीं कबूला था। उसका इस तरह से ब्रेनवॉश किया गया था कि, वो मुजाहिदा यानी के (कुर्बान होने को तैयार) बन गई थी। पुलिस को कुछ वीडियो भी मिले हैं, जिनमें राम मंदिर का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी दिख रहे हैं,

बैक ग्राउंड साउंड में एक शख्स कह रहा है कि, बहुत बन गए सोमनाथ जैसे मंदिर… अब टूटने चाहिए। ऐसे तमाम इन इनपुट मिलने के बाद ATS, IB समेत सुरक्षा एजेंसी इन लड़कियों से फिर से पूछताछ करने की तैयारी कर रही हैं।
आगरा पुलिस को लड़कियों के फोन में अब्दुल रहमान कैरेशी की चैट भी मिली है… जिसमें लड़कियों ने अब्दुल को लिखा था कि, वो इस्लाम के लिए जान देंगी। तभी जन्नत नसीब होगी… पुलिस ने फिलहाल ये चैट सार्वजनिक नहीं की है।

इन चैट से पुलिस को पता चला है कि, किस तरह से दोनों का ब्रेन वॉश किया गया। पुलिस को लड़कियों की सोशल ID पर प्रोफाइल फोटो लगी मिली, जिसमें वो एके-47 के साथ थीं। सुरक्षा एजेंसी मान रही हैं कि बहनों को ISIS माड्यूल के लिए इस्तेमाल किया जाना था, मगर इससे पहले उन्हें रिकवर कर लिया गया।

आगरा पुलिस को पूछताछ में ये भी पता चला है कि अवैध धर्मांतरण के खेल से जुड़ा एक आरोपी का पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से भी जुड़ा था। पुलिस को उसके पास से कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं। जिनकी मदद से पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के लोगों से बात की गई है। अब आईबी और एटीएस उससे पूछताछ कर रही है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

14 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

15 hours ago

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द: हेलिकॉप्टर विवाद से भड़की सियासत, संवेदनशीलता पर भी उठे सवाल

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…

15 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…

16 hours ago

अफसर बनने के सपने में बन गई ठग! पुलिस ने गिरफ्तार की फर्जी ‘लेडी सिंघम’

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…

17 hours ago

‘ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…’, इजरायल से दोबारा जंग के बीच आई भारत की एडवाइजरी

मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल…

18 hours ago