उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव का चुनाव प्रचार थमा, 28 जुलाई को होगा द्वितीय चरण का मतदान, राज्य निर्वाचन आयोग बरत रहा विशेष सतर्कता

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव का चुनाव प्रचार थमा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 40 विकासखंडों में 28 जुलाई को होने वाले मतदान के दृष्टिगत प्रचार का शोर शनिवार को 5 बजे थम गया। ना केवल प्रचार रोका गया है, बल्कि शनिवार से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी शुरू हो चुकी है। द्वितीय चरण में 5033 पदों के लिए 14751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

वही मौसम विभाग ने 28 जुलाई को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो रही है…जबकि पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग भी विशेष सतर्कता बरत रहा है।

आपको बता दें कि, पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 24 जुलाई को 89 विकासखंडों में मतदान हुआ था। जिसमें 68 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग पार्टियां भी मतदान संपन्न कराने के बाद सकुशल लौट आई हैं। उत्तराखंड में खासकर पहाड़ी क्षेत्रों का बोझ महिला वोटर्स के कंधे पर टिका है। पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान ने बता दिया कि, ग्रामीण क्षेत्रों का एक बड़ा सिस्टम आधी आबादी के कंधों पर ही है।

इस बार महिला वोटर पुरुषों मतदाताओं के मुकाबले ज्यादा जागरूक दिखीं। महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले करीब 10 फीसदी ज्यादा वोट किया। आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं ही पहाड़ का संबल बनी हुई हैं।

12 जिलों में पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं में अच्छा खास जोश देखने को मिला है। उत्तराखंड में बीते विधानसभा चुनाव की तरह पंचायत के पहले चरण के रण में भी वोट देने में महिलाओं ने बाजी मारी है। पहले चरण में कुल 49 ब्लॉक में हुए चुनाव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ।

छोटी सरकार के चुनाव में महिला उम्मीदवारों की भी बड़ी धमक है। वोट देने ही नहीं, प्रत्याशी के रूप में भी उन्होंने आरक्षित सीटों से ज्यादा नामांकन कराया है। सरकार ने 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हुई हैं। जबकि, 59 फीसदी सीटों पर महिलाओं ने नामांकन कराया। प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में जो 68 प्रतिशत मतदान हुआ।

उसमें मतदान करने वालों में पुरुष मतदाता 63 प्रतिशत और महिला मतदाता 73 प्रतिशत रहीं। महिलाओं का गांव की सरकार चुनने को लेकर उत्साह देखकर राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि दूसरे चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत इससे भी ऊपर जाएगा।

जैसा कि, मैंने आपको ऊपर बताया दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच 40 विकासखंडों में होगा। निर्वाचन आयोग इसकी तैयारी में जुट गया है। पोलिंग पार्टियां भेजने का काम शुरू हो चुका है और चुनाव प्रचार भी थम चुका है इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे।

निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि दूसरे चरण में 14,751 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 1988, प्रधान के 7833, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 4214 और सदस्य जिला पंचायत के 871 प्रत्याशी शामिल हैं।

अब द्वितीय चरण में 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार चुनाव प्रेक्षक, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रभारी अधिकारी द्वितीय चरण के चुनाव के लिए मोर्चा संभाल चुके हैं। उन्होंने बताया कि, मौसम के पूर्वानुमान के दृष्टिगत सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

8 minutes ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

1 hour ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

2 hours ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

2 hours ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

3 hours ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

3 hours ago