Categories: देश

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते हैं। ट्रेन टिकट बुकिंग भी अब काफी आसान हो गई है। पहले जहां यात्रियों को रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था, वहीं अब लोग घर बैठे ही ट्रेन, फ्लाइट और बस की टिकट बुक कर लेते हैं।

अगर आप भी IRCTC के जरिए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। केरल हाई कोर्ट ने ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि IRCTC की ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित OTP ऑथेंटिकेशन लागू करना सही कदम है।

दलालों पर लगेगी रोक, यात्रियों को मिलेगा फायदा

केरल हाई कोर्ट का कहना है कि आधार OTP आधारित वेरिफिकेशन से ऑनलाइन टिकट बुकिंग ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि दलाल बड़ी संख्या में तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।अक्सर देखा जाता है कि तत्काल टिकट खुलते ही कुछ ही मिनटों में टिकट खत्म हो जाते हैं। इसके पीछे कई बार टिकट दलालों की भूमिका सामने आती है। ऐसे में आधार आधारित ऑथेंटिकेशन से आम यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

IRCTC को कोर्ट के निर्देश

केरल हाई कोर्ट ने IRCTC को ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार OTP ऑथेंटिकेशन व्यवस्था जारी रखने को कहा है। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा कि भविष्य में IRCTC आधार OTP के साथ PAN कार्ड आधारित ऑथेंटिकेशन का विकल्प भी उपलब्ध करा सकता है। हालांकि, यह नियम सिर्फ उन यात्रियों के लिए लागू होगा जो IRCTC वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। अगर कोई यात्री आधार OTP वेरिफिकेशन नहीं करना चाहता है, तो वह रेलवे टिकट काउंटर से टिकट खरीद सकता है।

तत्काल टिकट बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप तत्काल टिकट बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। IRCTC अकाउंट को टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले ही लॉगिन करके रखें। इसके साथ ही अपना आधार वेरिफिकेशन पहले से पूरा कर लें, ताकि बुकिंग के समय परेशानी न आए। टिकट बुक करते समय ऐसी जगह बैठें जहां इंटरनेट स्पीड अच्छी हो। इसके अलावा पेमेंट का विकल्प भी पहले से तैयार रखें, ताकि आखिरी समय में देरी न हो।

आम यात्रियों के लिए राहत की उम्मीद

रेलवे टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है। आधार OTP वेरिफिकेशन से जहां फर्जी बुकिंग और टिकट दलाली पर लगाम लग सकती है, वहीं यात्रियों को तत्काल टिकट मिलने में आसानी होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

12 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

31 minutes ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

4 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

5 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

6 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago