Uncategorized

चलती बाइक में युवक को सांप ने डसा, सीट के नीचे छिपा था

राजस्थान के कोटा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक चलती बाइक में अचानक से एक जहरीला सांप निकल आया। बताए कि, जिस बाइक सांप निकला उस पर दो युवक सवार थे। जब तक उन्हें समझ आता तब तक सांप ने पीछे बैठे युवक की पहले उंगली और फिर कुल्हे पर डसा लिया।

बताए कि, जब दोनों युवक ने सांप को देखा तो दोनों ने बाइक छोड़कर दूर भाग खड़े हो गए। सांप के डसने से घायल युवक को तुरंत कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक हुए इस हमले से दोनों युवक बुरी तरह घबरा गए थे।

बता दें कि, इस घटना की जानकारी मिलने पर जाने-माने स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। और उन्होंने देखा कि करीब पौने दो फुट लंबा सांप बाइक की सीट के नीचे बड़ी चालाकी से छिपा हुआ था और अपना मुंह बाहर की ओर निकाले हुए था।

इसके बाद गोविंद शर्मा ने सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू किया और बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।गोविंद शर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही सांप ठंडी और सुरक्षित जगह की तलाश में बिलों से बाहर निकलने लगते हैं। संभवतः बाइक कहीं खड़ी थी, तभी इंजन के रास्ते सांप सीट के नीचे घुस गया होगा और जब बाइक चलने लगी और उस पर दबाव पड़ा, तो सांप ने खुद को असुरक्षित महसूस कर युवक पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

क्या नाबालिग है मोनालिसा ? पति ने दिया सबूत, फरमान के लिए त्यागा घर-परिवार

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए अपनी खूबसूरत आंखों और मुस्कान की वजह से…

15 minutes ago

दिल्ली में गर्मी से हाल-बेहाल, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, कहीं पर गिरे ओले, जानिए क्यों हो रहा ऐसा ?

इस साल मार्च का महीना बेहद ही अलग रवैया दिखा रहा है। मैदानी इलाकों में…

2 hours ago

‘अर्शदीप को मिचेल से नहीं मांगनी थी माफी’, गौतम गंभीर के बयान से मची खलबली

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के…

3 hours ago

हार्दिक पंड्या पर FIR की मांग, तिरंगे के साथ जश्न पड़ गया भारी

भारत के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं। टी20 वर्ल्ड…

4 hours ago

Indian Premier League 2026 का शेड्यूल जारी: 28 मार्च से होगा आगाज़

Indian Premier League 2026 के सीज़न का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की…

19 hours ago

डॉक्टरों ने जिसे मृत घोषित किया उसे पीलीभीत के एक गड्ढे ने कैसे किया ‘जिंदा’ ?

पीलीभीत जिला कोर्ट में काम करने वाली विनीता शुक्ला की तबीयत अचानक इतनी खराब हो…

24 hours ago