भारत के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न के दौरान तिरंगा ओढ़ने को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुणे के वकील वाजिद खान ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि जश्न के दौरान पंड्या ने राष्ट्रीय ध्वज को शरीर पर लपेटकर अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया, जो तिरंगे की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है।
यह विवाद तब सामने आया जब भारत ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता। जीत के बाद खिलाड़ी मैदान पर परिवार और साथियों के साथ जश्न मना रहे थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, लेकिन मामले में अभी कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है।
वहीं, हार्दिक पंड्या ने कहा कि लगातार दूसरा आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप का जीतना उनके लिए खास पल है। उन्होंने बताया कि 2024 में खिताब जीतने के बाद उन्होंने खुद से वादा किया था कि हर टूर्नामेंट जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। इस विश्व कप में पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
बता दें कि, हार्दिक ने दो अर्धशतक लगाए, जिनमें नामीबिया के खिलाफ 28 गेंदों में 52 रन की पारी भी शामिल है। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में 9 विकेट भी लिए। अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें ICC की 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी जगह मिली। पंड्या ने कहा कि वह भारत के लिए खेलते हैं और ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफी जीतना ही उनका लक्ष्य है।
Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉलीवुड में कई फिल्में बड़े बजट, बड़े सितारों और जबरदस्त…
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…