Uncategorized

‘अर्शदीप को मिचेल से नहीं मांगनी थी माफी’, गौतम गंभीर के बयान से मची खलबली

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज Daryl Mitchell से माफी मांगने की जरूरत नहीं थी। बताए कि विश्व कप 2026 के फाइनल में मिचेल ने अर्शदीप की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। इसके बाद अर्शदीप ने उन्हें रन आउट करने के लिए थ्रो किया, लेकिन गेंद स्टंप्स पर लगने की बजाय मिचेल की जांघ पर लग गई। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की बहस भी हुई।

गंभीर ने कहा कि देश के लिए खेलते समय आक्रामकता स्वाभाविक है और ऐसे रिएक्शन आम बात हैं। हालांकि मैच के बाद अर्शदीप ने मिचेल से माफी मांग ली थी। इस घटना के लिए International Cricket Council ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया है।

गंभीर ने एएनआई पॉडकास्ट पर कहा “आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आक्रामक होना स्वाभाविक है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यहां तक ​​कि अगर आप गेंद वापस फेंकते हैं, तो वह भी पूरी तरह से ठीक है। दुनिया का कोई भी गेंदबाज दो छक्के खाना नहीं चाहता, और मैं अपने खिलाड़ियों से इसी तरह की प्रतिक्रिया देखना चाहता हूं। अगर अर्शदीप ने डैरिल मिशेल से माफी नहीं भी मांगी होती, तो भी मुझे कोई आपत्ति नहीं होती,”

उन्होंने आगे कहा कि, “माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने माफी मांग ली, यह अच्छी बात है, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। आपका काम सिर्फ अपने देश के लिए मैच जीतना होता है।”

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

2 days ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

3 days ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

3 days ago