जम्मू कश्मीर

‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये’…. भक्ति में लीन हुए फारूक अब्दुल्ला, सबको चौंकाया

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सुप्रीमो और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने मां शेरा वाली को समर्पित एक भजन गाकर सभी को हैरान कर दिया। बताएं कि, फारुक अब्दुल्ला ने कटरा में ‘रोपवे’ निर्माण के मुद्दे पर बातचीत कि और कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालन के लिए जिम्मेदार लोगों को ऐसा काम करने से बचना चाहिए जिससे लोगों को परेशानी हो।

वहीं, कटरा के एक आश्रम में भजन कार्यक्रम में एक गायक और बच्चों के साथ शामिल होकर उन्होंने गाया कि, ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये, मैं आया मैं आया शेरावालिये’। उन्होंने रोपवे परियोजना के विरोध में कटरा के लोगों के समर्थन की आवाज उठाई। पूर्व सीएम अबदुल्ला सदाबहार राजनेता है। वहीं, राजनीति के साथ ही धार्मिक मसलों पर उनका अलग-अलग रूप देखने को मिलता रहता है।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, लोगों को अहसास हो गया है कि, सत्ता सरकार के पास नहीं, बल्कि लोगों के पास है। लोगों के पास सरकार बनाने या गिराने की भी शक्ति है। उन्होंने आगे कहा कि, “इन पहाड़ियों में रहने वाले लोग माता के आशीर्वाद से अपनी आजीविका कमाने के लिए यहां आते हैं, लेकिन उन्हें भुला दिया गया है। उन्हें लगता है कि वे ही सबकुछ हैं, वे कुछ भी नहीं हैं। जब ईश्वर की शक्ति प्रबल होती है, तो बाकी सब कुछ फीका पड़ जाता है।”

https://x.com/WahidKhanpc/status/1882457196694565182

आपको बता दें कि,  इससे पहले अप्रैल 2024 में भी रामधुन को लेकर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। पूर्व सीएम फारूक अबदुल्ला सदाबहार राजनेता है। वहीं, राजनीति के साथ ही धार्मिक मसलों पर उनका अलग-अलग रूप देखने को मिलता रहता है।

ये भी पढ़ें:

ऑटो एक्सपो 2025 में दिखा EV गाड़ियों का दम, मारुति सुजुकी की पहली EV कार SUV ई-विटारा लॉन्च

15 की बाली उम्रिया में हुई शादी, 16 में बन गई मां, जानिए कौन हैं ये बोल्ड हसीना ?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago