टेक - ऑटो

ऑटो एक्सपो 2025 में दिखा EV गाड़ियों का दम, मारुति सुजुकी की पहली EV कार SUV ई-विटारा लॉन्च

ऑटो एक्सपो 2025 में इलेक्ट्रिक गाड़ियां ने धूम मचाई। जिनमें मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, JSW MG मोटर और KIA इंडिया के साथ ही मर्सिडीज बेंज, BMW जैसी लग्जरी कंपनियां ने एक से एक नए मॉडल लॉन्च किए और शो किए हैं.

टाटा मोटर्स की EV कार सिएरा और हैरियर पेश

ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि, आने वाला समय सिर्फ इलेक्ट्रिक गाडियों का ही होगा. सबसे पहले बात करते हैं. ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों के बारे में. जहां, ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने 18 नए मॉडल पेश किए हैं, इनमें नई टाटा सिएरा और हैरियर ईवी भी शामिल हैं।

हुंडई की SUV क्रेटा का EV वर्जन आया सामने

वहीं, बात करें, हुंडई मोटर इंडिया की सबसे पॉपुलर एसयूवी क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन की, तो हुंडई मोटर इंडिया ने क्रेटा ईवी को ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये है। कंपनी जल्द ही पूरे भारत में 600 फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।

मारुति सुजुकी की पहली EV कार SUV ई-विटारा लॉन्च

इसी लिस्ट में बात करें मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा की, तो ऑटो एक्सपो-2025 में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ई-विटारा’ को पेश किया गया है। और आने वाले महीनों में इसकी कीमत का खुलासा कर दिया जाएगा। मारुति ई-विटारा को भारत में बनाकर 100 से ज्यादा देशों में बेचा जाएगा। लुक-फीचर्स और पावर-रेंज के मामले में ई-विटारा काफी अच्छी है।

KIA की EV कार EV-6 का फेसलिफ्ट मॉडल पेश

ऑटो एक्सपो 2025 में किआ इंडिया ने भी अपनी बेहद खास इलेक्ट्रिक कार ईवी6 का 2025 फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया है, जिसमें कुछ नए बदलाव के साथ बेहतर फीचर्स और रेंज ऑफर की है।

BMW ने भारत में बनी पहली EV SUV एक्स-1 की पेश

इतना ही नहीं, लग्जरी कार कंपनियों ने भी इस साल ऑटो एक्सपो में अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल पेश किए हैं. मर्सिडीज-बेंज ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ईक्यूएस मेबैक लॉन्च की, जिसकी कीमत 2.63 करोड़ रुपये है। बीएमडब्ल्यू ने अपनी पहली भारत में बनी इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्स-1 पेश की है, जिसकी कीमत 49 लाख रुपये है।

स्कोडा ने EV कार एलरॉकऔर विजन7Sकी शोकेस

वहीं, स्कोडा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार ‘एलरॉक’ और ‘विजन 7एस’ कॉन्सेप्ट के साथ ही आगामी और मौजूदा कारों के अलग-अलग मॉडल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया है, जो कि बेहद शानदार और जबरदस्त हैं।

सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ई-एक्सेस लॉन्च

वहीं, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में सुजुकी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ई-एक्सेस लॉन्च किया है। वहीं, होंडा ने एक्टिवा इलेक्ट्रिक और क्यूसी-1 की कीमत का खुलासा किया है, जो कि 1.17 लाख रुपये और 90 हजार हैं। जबकि ग्रीव्ज कॉटन ने अपने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल जाइबर और एक्सप्रेस के कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किए हैं।

ये भी पढ़ें…

Auto Expo 2025 में दिखा Vayve Eva का जलवा, सोलर कार Vayve Eva ने मचाई Auto Expo में धूम

Skoda KYLAQ में मिलते हैं शानदार फीचर्स, एक बार जान लें ये बातें..

Mercedes Benz ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती Electronic Car

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago