स्पोर्ट्स

योगराज सिंह होंगे PAK टीम के कोच ? कहा- ‘पाकिस्तान टीम को बना दूंगा बाबर शेर’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बना दूंगा बाबर शेर, एक बार मुझे पाकिस्तान टीम का कोच बना दो बस…ये ख्याहिश पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की है। युवराज सिंह के पिता ने हाल में एक इंटरव्यू दिया जिसमे उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बनने की इच्छा जाहिर की और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

वहीं, इतना ही नहीं योगराज सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों को पाकिस्तान खिलाड़ियों को ट्रोल करने पर भी उनकी क्लास लगाई। योगराज सिंह ने कहा- मुझे कभी-कभी लगता है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फोन करूं और उन्हें कहूं कि अगर तुम्हारे पास कोच नहीं है तो ये टीम एक साल के लिए मुझे दे दो मैं इन्हें बब्बर शेर बना दूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि, भारत और पाकिस्तान दो भाई की तरह है वो आज नहीं तो कल जरूर मिलेंगे मुझे लगता है कि ये एक ही जमीन है मैं आपको बता रहा हूं कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अंदर टैलेंट है उनके पास बड़े स्टार्स है पाकिस्तान के पास 150 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी है लेकिन अच्छी व्यवस्था की कमी है और बेहतर कोच अगर इन खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे तो ये टीम बेहद शानदार टीम बन सकती है।

योगराज सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की भी क्लास लगाई उन्होंने कहा कि अकरम साहब आप कॉमेंट्री करके लाखों रुपये कमा रहे है लेकिन अपनी टीम को कोचिंग नहीं दे रहे है पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को आपको जरूरत है अगर आप कैंप लगाकर उन्हे गाइड करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

बहरहाल योगराज सिंह अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहते है। कभी महेंद्र सिंह धोनी पर विवादित टिप्पणी को लेकर तो कभी कपिल देव को लेकर अब उन्होंने पाकिस्तान टीम का कोच बनने की इच्छा जाहिर की है। अब देखने होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड योगराज सिंह की ये ख्याहिश पूरी करेगा या नहीं।

ये भी पढ़ें:

Faridabad: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, बीके अस्पताल से दिल्ली की गई थी रेफर

krant Nama

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago