हरियाणा

Faridabad: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, बीके अस्पताल से दिल्ली की गई थी रेफर

हरियाणा में जहां निकाय चुनाव को लेकर लगातार प्रचार- प्रसार चल रहा है तो उसी बीच मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फरीदाबाद के अस्पताल में सुविधाओं कमी के चलते एक महीला को इमरजेंसी में दिल्ली रैफर कर दिया गया। संतोष नगर की रहने वाली छवि बीके अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में अपना चेकअप कराने पहुंची थी।

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में सुविधाएं न होने के कारण मंगलवार को एक गर्भवती महीला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रेफर करने के बाद जैसे ही गर्भवती महिला अस्पताल के एंबुलेंस कंट्रोल रूम तक पहुंची तो उसको प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन की ओर से गर्भवती महिला को भर्ती न करते हुए दिल्ली सफदरजंग के लिए भेज दिया गया।

बता दें कि, गंभीर हालत में एंबुलेंस महीला को दिल्ली ले जा रही थी। लोकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही महीला ने बड़खल फ्लाईओवर के पास एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। राहत की बात ये है कि इस दौरान एंबुलेंस में ईएमटी संदीप मौजूद थे। अब मां और शिशु दोनां ठीक थे। जिसके बाद महिला को वापस बीके अस्पताल लाया गया। अब महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया और बच्चे को नर्सरी में रखा गया है। फिलहाल दोनों ही स्वस्थ हैं। बीके अस्पताल में अब भी गंभीर मरीजों को लगातार दिल्ली के लिए रेफर किया जा रहा है।

वहीं, अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ इंचार्ज मधु ने बताया कि महिला समय से पहले ही बच्चे को जन्म देने वाली थी। जिसके चलते उसको डॉक्टर ने दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जिसके बाद एंबुलेंस चालक उन्हें वापस बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें:

स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्डा पर लगाए मारपीट के आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

HimanshuKaushik

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

8 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

9 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

9 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

12 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

13 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

13 hours ago