Uncategorized

कपिल देव को गोली मारना चाहते थे योगराज सिंह

 

भारतीय टीम के लिए 2007 और 2011 विश्वकप जीत में खास भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने एक बार फिर से अपने बयानों से क्रिकेट के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि वह कपिल देव को मारना चाहते थे, क्योंकि भारत की 1983 की वनडे विश्व कप विजेता टीम के कप्तान ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया था। कथित अन्याय के कारण योगराज ने कपिल से उनके घर पर पिस्तौल लेकर भिड़ने का प्रयास किया था। हालांकि कपिल की मां को साथ देखकर योगराज रुक गए थे।

टीम से बाहर करने पर थे नाराज

उन्होंने कहा जब कपिल देव भारत, उत्तरी क्षेत्र और हरियाणा के कप्तान बने, तो उन्होंने बिना किसी कारण के मुझे टीम से बाहर कर दिया।मेरी पत्नी चाहती थी कि मैं कपिल से सवाल पूछूं। मैंने उनसे कहा कि ‘मैं इस आदमी को सबक सिखाऊंगा। मैंने अपनी पिस्तौल निकाली और सेक्टर 9 में कपिल के घर गया। वह अपनी मां के साथ बाहर आया। मैंने उसे एक दर्जन बार गालियां दीं। मैंने उससे कहा, तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है, और तुमने जो किया है, उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी। योगराज ने आगे बताया कि मैंने कपिल से कहा कि ‘मैं तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि तुम्हारी एक बहुत ही पवित्र मां है, जो यहां खड़ी है।’ यही वह क्षण था जब मैंने फैसला किया कि मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा, युवी खेलेगा। योगराज ने 21 दिसंबर, 1980 को ब्रिस्बेन में एकदिवसीय मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुनील गावस्कर के नेतृत्व में टीम इंडिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने अपने तीन महीने से भी कम लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भारत के लिए कुल एक टेस्ट और छह वनडे मैच खेले। इसके बाद वे कई फिल्मों में भी दिखाई दिए।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

10 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

11 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago