Uncategorized

Delhi Election 2025: बीजेपी की तीसरी लिस्ट में 1 ही नाम, 11 पर अब भी सस्पेंस

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार रात तीसरी लिस्ट जारी की लेकिन इस सूची में सिर्फ एक ही नाम शामिल था। पार्टी ने करावल नगर से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद सीट से टिकट मिला है। बता दें कि, बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में करावल नगर से सिटिंग विधायक मोहन सिंह बिष्ट को टिकट देने के बजाय कपिल मिश्रा को टिकट दे दिया जिसके बाद MLA मोहन सिंह खासा नाराज दिख रहे थे और एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू से बातचीत करते हुए वो भावुक भी हो गए थे और रोते हुए कहा था कि बीजेपी आलाकामान ने जो भी फैसला लिया है वो उन्हें मंजूर होगा।

बता दें कि, इसके कुछ देर बाद ही पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी की और उसमें सिर्फ एक नाम शामिल था मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद सीट से टिकट दे दिया है। वहीं, मोहन सिंह ने कहा कि, आलाकमान ने उन पर भरोस जताते हुए उनकी सीट बदली है लेकिन मैं यह सीट जीत कर दिखाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि, “मेरे अंदर कोई काबिलियत देखी होगी. विपरीत परिस्थितियां और जातीय समीकरण ठीक न होने की वजह से बीजेपी यहां से हार रही थी इसलिए मेरी पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है और मैं यह सीट जीत कर दिखाऊंगा।”

admin

Recent Posts

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…

44 minutes ago

45 minutes ago

Uttarakhand News: उम्र छोटी, हौसले बुलंद! माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले रियांश-प्रिशा से मिले CM धामी, सफलता पर दी बधाई…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…

1 hour ago