उत्तर प्रदेश

Will Yogi government change the name of Mirzapur: योगी सरकार बदलेगी मिर्जापुर का नाम ?, मिर्जापुर का नाम होगा विंध्याचल धाम !, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने रखा प्रस्ताव

Will Yogi government change the name of Mirzapur: योगी सरकार बदलेगी मिर्जापुर का नाम ?

 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जिलों के नाम बदलने की प्रक्रिया पिछले कुछ वर्षों से लगातार चर्चा में रही है। फैजाबाद का नाम अयोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद इन शहरों की पहचान और विकास कार्यों में तेजी आई। अब इसी क्रम में एक और बड़ा जिला नाम परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है… मिर्जापुर। जिले का नाम बदलकर विंध्याचल धाम किए जाने पर प्रशासनिक स्तर पर सहमति बन चुकी है और इसे लेकर माहौल तेजी से गर्म है।

गुरुवार को मिर्जापुर जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले का नाम बदलने पर प्रारंभिक सहमति बन गई। प्रस्ताव अनुसार, मिर्जापुर को अब विंध्याचल धाम जिले के नाम से जाना जा सकता है। यह प्रस्ताव प्रभारी मंत्री और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने रखा और जिला प्रशासन को इसे आगे शासन तक भेजने के निर्देश दिए।

मंत्री नंदी द्वारा यह पहल ऐसे समय में की गई है, जब जिले में पहले ही कई स्थानों के नाम बदले जा चुके हैं, जिनमें विंध्याचल रेलवे स्टेशन प्रमुख है। स्टेशन का नाम हाल ही में बदलकर विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन रखा गया है, जिसके बाद जिले का नाम बदलने की मांग और प्रबल हो गई।

स्थानीय लोग लंबे समय से इस परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मिर्जापुर जिले की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान मां विंध्यवासिनी से जुड़ी है। देशभर में लोग इस क्षेत्र को विंध्याचल या विंध्यवासिनी धाम के नाम से जानते हैं। ऐसे में जिले का नाम भी धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होना चाहिए।

कई लोगों का मानना है कि मिर्जापुर नाम मुगलकालीन है और मिर जाफर जैसे शासक के नाम पर पड़ा है, इसलिए धार्मिक रूप से प्रसिद्ध क्षेत्र होने के बावजूद जिले को वास्तविक पहचान नहीं मिल पा रही।

मिर्जापुर का पुराना नाम गिरजापुर भी रहा है, जो समय के साथ बदलकर मिर्जापुर हो गया। लेकिन अब लोगों की मांग है कि जैसे फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया, वैसे ही मिर्जापुर को भी नया नाम दिया जाना चाहिए। नाम बदलने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विंध्याचल धाम की आध्यात्मिक प्रतिष्ठा को नई पहचान मिलेगी।

इसके समर्थक लोगों का कहना है कि हजारों की संख्या में प्रतिदिन विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शनार्थी पहुंचते हैं, इसलिए जिले का नाम धार्मिक पहचान के अनुसार होना चाहिए।

मिर्जापुर का नाम बदलने की मांग केवल आम जनता तक सीमित नहीं है। भाजपा के कई जनप्रतिनिधि भी इसके समर्थन में सामने आए हैं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा कई बार सार्वजनिक मंचों पर यह बात उठा चुके हैं कि वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के कारण जिले की छवि को नुकसान पहुंचा है।

उनका कहना है कि इस वेब सीरीज में दिखाया गया हिंसा और अपराध से भरा चित्रण वास्तविक मिर्जापुर को बदनाम करता है। ऐसी स्थिति में नाम बदलकर इसे विंध्यधाम या विंध्याचल धाम किया जाना जरूरी है, ताकि जिले की सकारात्मक पहचान बढ़े और सांस्कृतिक महत्व स्थापित हो।

जिले का नाम परिवर्तन केवल धार्मिक या सांस्कृतिक कारणों से ही नहीं, बल्कि विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अयोध्या और प्रयागराज जैसे जिलों में नाम परिवर्तन के बाद बड़े स्तर पर विकास परियोजनाओं को गति मिली। पर्यटन, बुनियादी ढाँचे और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई। इसी मॉडल को मिर्जापुर में भी लागू किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

विंध्याचल में पहले ही देशभर से श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। नाम बदलने से इस संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिसके चलते स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो सकता है।

जिला प्रशासनिक समन्वय समिति द्वारा सहमति बनने के बाद अब यह प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जाएगा, जहां से इसे अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। योगी सरकार में पहले भी कई जिलों और स्थानों के नाम बदले गए हैं। इसलिए मिर्जापुर का नाम बदलने पर भी सरकार की सहमति मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

मिर्जापुर के अलावा अलीगढ़, मैनपुरी, संभल, फिरोजाबाद, सहारनपुर और सुल्तानपुर जैसे जिलों का नाम बदलने की मांग भी लगातार उठती रही है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि विंध्याचल धाम एक आध्यात्मिक और धार्मिक केंद्र है, और मिर्जापुर का नया नाम इस केंद्र की पहचान को सशक्त करेगा। धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान यहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, इसलिए इस स्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए नाम परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को लाभ मिलेगा, बल्कि जिले की सांस्कृतिक धरोहर को भी नया आयाम मिलेगा।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

10 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

11 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

11 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago