दिल्ली

ये नेता होगा BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष ? संघ की पहली पंसद, मोदी-शाह से दोस्ती गहरी !

जेपी नड्डा के बाद बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन ? ये सवाल सबके लगातार बना हुआ है। दरअसल मौजूदा वक्त में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। बीजेपी पार्टी के लिए नए अध्यक्ष की तलाश में जुटी है जिसको लेकर हाल में पार्टी लेवल पर एक बयान सामने आया था और कहा गया था होली के बाद पार्टी अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का एलान कर देगी लेकिन होली निकल गई पर बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का एलान नहीं किया।

वहीं, अब यह तय माना जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी नागपुर जाने वाले है जिसके बाद वहां पर उनकी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात होगी और उसके बाद तय माना जा रहा है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का एलान हो सकता है। लेकिन जेपी नड्डा के बाद कौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष रेस में 4 नाम सबसे आगे है जिसमे पहला नाम मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो मौजूदा समय में केंद्र में मंत्री है, दूसरा नाम हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल वो भी केंद्रीय मंत्री है, तीसरा नाम धर्मेंद्र प्रधान का है और इस रेस में चौथा नाम जी किशन रेड्डी का है।

हालांकि मनोहर लाल और शिवराज सिंह चौहान का नाम इसलिए चर्चा में क्योंकि दोनों RSS से आते है संघ के नाम दोनों का काफी पंसद करते है। संगठन में दोनों को काम करने का अच्छा अनुभव है इसलिए मनोहर लाल और शिवराज सिंह चौहन के नाम की चर्चा है लेकिन बीजेपी हमेशा की तरह अपने फैसले से सबको चौका देती है और अंदाजा लगा पाना शायद मुश्किल होगा।

वहीं, अमित शाह के बाद से बीजेपी ने जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी और अभी तक जेपी नड्डा इस जिम्मेदारी को निभा रहे है। हालांकि उनका कार्यकाल खत्म हो गया था लेकिन 30 जून लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने उनका कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया था लेकिन अब कौन बनेगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष क्योंकि अक्सर हमने देखा है ? अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बीजेपी और संघ के बीच चर्चा के बाद ही एलान होता है लेकिन इस बार बीजेपी कुछ ज्यादा ही समय अध्यक्ष का चुनाव करने में लगा रही है।

ये भी पढ़ें:

IPL 2025: KKR VS RCB के बीच होगा पहला मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट और कहां देख सकते है फ्री मैच

krant Nama

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago