स्पोर्ट्स

IPL 2025: KKR VS RCB के बीच होगा पहला मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट और कहां देख सकते है फ्री मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरूआत शनिवार यानि 22 मार्च से होगी। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। टुर्नामेंट का लाइव प्रसारण टीवी और मोबाइल ऐप दोनों पर ही देखा जा सकता है। खास बात यह है कि फैंस इस बार आईपीएल के सभी मैच फ्री में देख सकेंगे लेकिन इस बार इसके लिए कुछ शर्त रखी गई है।

बता दें कि, पिछला सीजन जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर पूरी तरह से फ्री दिखाया गया था। लेकिन इस बार जियो और हॉटस्टार के मर्ज होने के बाद एक शर्त रखी गई है वो है कि अगर जियो के यूजर्स 299 रुपए वाला या इससे ज्यादा का रिचार्ज करवाते है तो उन्हें जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाएगा और ऐसे में IPL 2025 का मुफ्त में लुप्त उठा सकते है।

वहीं, अगर आप जियो का रिचार्ज नहीं करवा सकते है तो तब आपको कम से कम 149 रुपए का जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। अगर बात करें की आपको टीवी पर आईपीएल 2025 का लाइव प्रसारण देखना है तो वो सिर्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। बता दें कि, आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल होंगे। पहला मैच ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा।

बता दें कि, यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। ईडन गार्डन्स में टॉस जीतना काफी महत्तवपूर्ण हो जाता है क्योंकि जो भी टीम टॉस जीतेगी वो लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी। पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है और यहां तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। दोनों टीमें चाहेंगी कि आईपीएल की शुरुआत जीत के साथ करे।

बारिश कर सकती है मैच का मजा खराब

वहीं, मैच वाले दिन भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 मार्च को कोलकाता में 80 फीसदी बारिश होने के चांस है। इस दौरान नमी 76 फीसदी तक रहेगी। हालांकि, मैच शाम को 7.30 बजे होगा तो उस दौरान बारिश के चांस 45 फीसदी रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

अफगानिस्तान में महसूस हुए तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर आए लोग

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago