कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव ? प्रियंका गांधी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में आत्ममंथन का दौर चल रहा है. इस हार के बाद कांग्रेस पार्टी अब में बड़े बदलाव के मूड में दिख रही है. दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फरवरी के आखिर तक कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव को अंतिम रूप देने जा रहे हैं। खबर है कि  प्रियंका गांधी वाड्रा को अहम जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि पिछले साल देश में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थीं। लेकिन उसके बाद हुए तमाम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। पार्टी अब अपने लचर प्रदर्शन के चलते बदलाव करने को मजबूर हुई है। पिछले हफ्ते दिल्ली में खत्म हुए चुनाव में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। वह 2015 से अब तक लगातार 3 चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी है। पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया के लिए राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष खरगे के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है, जिसमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल रहे हैं। अहम बात है कि

प्रियंका गांधी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महासचिव के पद पर तो हैं लेकिन बिना किसी प्रभार के, ऐसे में उन्हें किसी बड़े राज्य का प्रभार दिया जा सकता है या फिर चुनावों की मैनेजमेंट कमेटी बनाकर एक बड़ा रोल सौंपा जा सकता है।  सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान के बाद कांग्रेस में सबसे ताकतवर और राहुल गांधी के सबसे करीबी संगठन महासचिव और पीएसी चैयरमैन केसी वेणुगोपाल के काम काज का बंटवारा एक-दो अन्य लोगों में भी किया जा सकता है। हालांकि, केरल कांग्रेस चुनाव की कमान संभालने तक वो अपने पद पर बने रह सकते हैं।

पुराने महासचिवों की छुट्टी तय !

बताया जा रहा है कि पार्टी में करीब 4 से 5 नए महासचिव बनाए जाएंगे, जबकि कुछ पुराने महासचिवों की छुट्टी तय मानी जा रही है। इसके अलावा बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब और असम के प्रभारी बदले जा सकते हैं। लगभग 8 राज्यों के पार्टी अध्यक्ष भी बदले जाने हैं। हांलाकि ये सभी बदलाव कब तक हो पाएंगे इस बारे में कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। साथ ही रणदीप सुरजेवाला, भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, भंवर जितेंद्र सिंह या अशोक गहलोत भी संगठन में नई जिम्मेदारी पाते दिख सकते हैं। कहा जा रहा है कि संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश को बदलने का फैसला भी लिया जा चुका है, लेकिन वरिष्ठता में उनका बेहतर विकल्प अभी तक आलाकमान नहीं खोज पाया है। ऐसे में संभवना जताई जा रही है कि, फिलहाल उनकी छत्रछाया में ही नए विकल्पों को आहिस्ता- आहिस्ता अनुभव दिलाया जाए।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

12 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

13 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

13 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

16 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

16 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

16 hours ago